बच्चों की चॉकलेट और टॉफी के प्रति दीवानगी को अब हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। तेलंगाना फूड सेफ्टी विभाग की हालिया कार्रवाई ने पेरेंट्स की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में बच्चों के फेवरेट माने जाने वाले कई कन्फेक्शनरी आइटम असुरक्षित पाए गए हैं।
109 ठिकानों पर छापेमारी तेलंगाना फूड सेफ्टी विभाग ने राज्यभर में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 109 कन्फेक्शनरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और रिटेल स्टोर्स पर छापे मारे गए। अधिकारियों ने जांच के लिए 190 सैंपल कलेक्ट किए हैं, जिनमें से कई प्रोडक्ट्स में फूड क्वालिटी मानकों का उल्लंघन पाया गया है।
इक्लेयर्स और मैंगो बाइट भी शक के घेरे में हैरानी की बात यह है कि छापे के दौरान बच्चों की सबसे पसंदीदा टॉफियों में शुमार ‘इक्लेयर्स’ और ‘मैंगो बाइट’ जैसे ब्रांड्स के सैंपल्स को भी संदेह के दायरे में रखा गया है। इन्हें न केवल सील किया गया है, बल्कि जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि इनमें मौजूद इंग्रीडिएंट्स कितने सुरक्षित हैं।
35 किलो मिलावटी और एक्सपायर्ड सामान नष्ट अभियान के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 35 किलो ऐसे उत्पाद मिले, जो या तो एक्सपायर्ड थे या असुरक्षित पाए गए। इन सभी उत्पादों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों का साफ कहना है कि बच्चों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पेरेंट्स के लिए सख्त एडवाइजरी खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभिभावकों के लिए एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है:
सोशल मीडिया पर सराहना जैसे ही फूड सेफ्टी विभाग ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी दी, लोगों ने इसे जरूरी कदम बताया है। यूजर्स ने विभाग की तारीफ करते हुए मांग की है कि उन ब्रांड्स के नाम भी सार्वजनिक किए जाएं जो मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, ताकि लोग उनसे पूरी तरह परहेज कर सकें।
#cfs_telangana - Statewide Special Drive on Confectionery | 24-03-2026
— Commissioner of Food Safety, Telangana (@cfs_telangana) March 28, 2026
A large-scale drive on manufacturers/ retailers of confectionery products was conducted across Telangana.
109 establishments (including manufacturers & retail units) inspected
190 samples were collected and… pic.twitter.com/1piYK6AMnz
बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन, ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें
नीतीश कुमार के लिए बेटे का भावुक संदेश: अपराधी राज खत्म कर बनाया नया बिहार
पाकिस्तान में देसी जुगाड़ का अनोखा नमूना: चोरी के डर से बाइक में लगवाए CCTV कैमरे
ट्रेन से उतर रहे हैं या आर्मी की ट्रेनिंग? रेलवे स्टेशन का ये वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वायरल वीडियो: जादूगर की एक हरकत ने उड़ाए होश, खाली नोटबुक में अचानक कैसे आए रंग-बिरंगे चित्र?
बंगाल चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर संग्राम: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फॉर्म-6 का विवाद
राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने पहले कह दिया था ना , फिर बेटी राहा ने कैसे बदल दी किस्मत?
ट्रेन से उतरने का ये ‘खतरनाक’ तरीका देख उड़ जाएंगे होश, वीडियो देख लोग बोले- ये क्या है!
महाकाल की शरण में अक्षय कुमार: भूत बंगला की रिलीज से पहले नंदी बाबा से मांगी खास मन्नत
रामायण में श्रीराम बनने के लिए रणबीर कपूर ने अपनाई ये खास रणनीति