इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा नासा आज अपना ड्रीम प्रोजेक्ट आर्टेमिस-II (Artemis-II) लॉन्च करने जा रहा है। साल 1972 में अपोलो-17 के बाद यह पहला मौका है जब इंसान दोबारा चंद्रमा की कक्षा का सफर करेगा। यह लॉन्चिंग अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 6:24 बजे (भारतीय समयानुसार 2 अप्रैल सुबह 3:54 बजे) होनी है, हालांकि यह मौसम और तकनीकी मानकों पर निर्भर करेगी।
10 दिन का फ्लाईबाई मिशन आर्टेमिस-II चंद्रमा पर लैंड नहीं करेगा, बल्कि यह एक 10 दिवसीय फ्लाईबाई मिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य ओरियन स्पेसक्राफ्ट के लाइफ सपोर्ट और नेविगेशन सिस्टम का परीक्षण करना है, ताकि भविष्य के आर्टेमिस-III और मंगल मिशनों को सुरक्षित बनाया जा सके। ओरियन स्पेसक्राफ्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
इतिहास रचने वाली टीम इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री जा रहे हैं। मिशन की कमान पूर्व नेवी पायलट रीड वाइसमैन संभालेंगे। उनके साथ पायलट के तौर पर विक्टर ग्लोवर होंगे, जो चांद तक जाने वाले पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। टीम में शामिल क्रिस्टीना कोच चांद के करीब जाने वाली पहली महिला होंगी, जबकि जेरेमी हैनसेन इस यात्रा में शामिल होने वाले पहले कनाडाई नागरिक होंगे।
23 लाख किलोमीटर की रोमांचक यात्रा यह मिशन अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से रिकॉर्ड 2,30,000 मील (लगभग 3,70,000 किलोमीटर) दूर ले जाएगा। ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के सुदूर भाग के पीछे से गुजरेगा और चंद्रमा की ग्रैविटी का उपयोग करते हुए फ्री-रिटर्न ट्रैजेक्ट्री के जरिए वापस धरती की ओर लौटेगा।
मिशन के चुनौतीपूर्ण पड़ाव मिशन के पहले कुछ दिन सिस्टम की टेस्टिंग में बीतेंगे। तीसरे और चौथे दिन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा की कक्षा की ओर प्रस्थान करेगा। मिशन का सबसे खतरनाक और चुनौतीपूर्ण हिस्सा 9वें और 10वें दिन होगा, जब ओरियन स्पेसक्राफ्ट 40,233 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। इस दौरान अत्यधिक तापमान को झेलते हुए स्पेसक्राफ्ट अंत में प्रशांत महासागर में स्पैलडाउन करेगा।
क्यों है यह मिशन खास? आर्टेमिस-II न केवल एक अंतरिक्ष यात्रा है, बल्कि यह भविष्य के गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण की नींव है। 1969 में नील आर्मस्ट्रांग के चंद्रमा पर कदम रखने के दशकों बाद, यह मिशन मानवता को फिर से उस सीमा तक ले जा रहा है, जहां से हम ब्रह्मांड के रहस्यों को और गहराई से समझ सकेंगे।
Action. Wonder. Adventure. Artemis II has got it all. Don t miss the moment. Our crewed Moon mission will launch as early as April 1.
— NASA (@NASA) March 30, 2026
Learn how to watch: https://t.co/fAg0bGAqEc pic.twitter.com/2uhg8EhwTv
एनगिडी की जादुई गेंद पर गच्चा खा गए पूरन, उखड़े स्टंप्स और सन्न रह गया स्टेडियम
# रसोई गैस सिलेंडर बना पानी का टैंक , ग्राहकों को चूना लगाने का बड़ा खेल बेनकाब
53 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान: आज लॉन्च होगा आर्टेमिस-II मिशन
चलती ट्रेन बनी धोबी घाट : रैक और हैंडल पर सरेआम लटकते दिखे पेटीकोट-तौलिये
चंडीगढ़: BJP दफ्तर पर ग्रेनेड हमला, CCTV फुटेज में कैद हुए संदिग्ध हमलावर
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत: समीर रिजवी की आतिशी पारी से लखनऊ पस्त
IPL पर एडम जैम्पा का विवादित बयान: कम पैसे का आरोप, लेकिन PSL में हुआ बड़ा नुकसान
क्रीमिया में भीषण विमान हादसा: रूसी सैन्य विमान An-26 पहाड़ी से टकराया, 29 लोगों की मौत
स्वर्ण मंदिर में सेवा करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुआ देसी गर्ल का सादगी भरा अंदाज
खौफनाक मंजर: फोन पर बात कर रही महिला पर आवारा कुत्ते ने बोला हमला, वीडियो देख कांप उठेंगे आप