बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अमृतसर में हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए हैं, जिसमें एक्ट्रेस श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेम्पल) में पूरी श्रद्धा के साथ सेवा करती नजर आ रही हैं।
महावीर जयंती के मौके पर पहुंचीं दरबार साहिब 31 मार्च को महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रियंका चोपड़ा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं। वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस पाउडर पिंक रंग के सूट में बेहद सादगी भरी नजर आईं। सिर पर दुपट्टा और चेहरे पर असीम शांति के साथ वे नंगे पैर मंदिर परिसर में घूमती दिखाई दीं।
बर्तन धोकर की सेवा सोशल मीडिया पर सामने आए एक अन्य वीडियो में प्रियंका को गोल्डन टेम्पल के परिसर में बर्तन धोते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य उनके प्रशंसकों को काफी भावुक कर रहा है। देसी गर्ल की इस सादगी और धार्मिक कार्यों में उनकी रुचि की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अमृतसरी खाने का लिया आनंद मंदिर जाने से पहले, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमृतसर के मशहूर खाने की झलक साझा की थी। उन्होंने एक पारंपरिक नॉर्थ इंडियन थाली की फोटो शेयर की, जिसमें अमृतसरी कुलचे, दाल मखनी, छोले और दही नजर आ रहे थे। इस पोस्ट को उन्होंने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के गाने के साथ साझा किया था।
आने वाले प्रोजेक्ट्स की चर्चा अमृतसर पहुंचने से पहले प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा गया था। प्रियंका इन दिनों अपने करियर के एक रोमांचक दौर में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म द ब्लफ पर काम पूरा किया है। वहीं, फैंस उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि वह जल्द ही दिग्गज फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली के साथ फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी, जो 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
*Actress Priyanka Chopra doing sewa at Sri Darbar Sahib (Golden Temple) Amritsar, Punjab. @priyankachopra pic.twitter.com/EftRV2MRNe
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) March 31, 2026
केरल चुनाव 2026: सत्ता की चाबी छीनेंगी ये 10 हॉट सीटें , क्या इतिहास दोहराएगा वाम मोर्चा?
हाय रे किस्मत! ऋषभ पंत का अजीबोगरीब रन आउट, देखकर दंग रह गए फैंस
स्कूल चलें हम: सरकारी स्कूलों में नामांकन का बढ़ा क्रेज, सीएम मोहन यादव ने बच्चों को बांटी साइकिलें
PSL 2026: मुल्तान सुल्तांस की आतिशी बल्लेबाजी, हैदराबाद किंग्समैन को 6 विकेट से रौंदा
जब फैन ने रणबीर कपूर को कहा रणवीर सिंह , तो एक्टर का रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी
IPL पर एडम जैम्पा का विवादित बयान: कम पैसे का आरोप, लेकिन PSL में हुआ बड़ा नुकसान
क्रीमिया में भीषण विमान हादसा: रूसी सैन्य विमान An-26 पहाड़ी से टकराया, 29 लोगों की मौत
पटना यूनिवर्सिटी बवाल: छात्र संघ अध्यक्ष समेत 6 पर FIR, कुलपति की भूमिका पर भी उठे गंभीर सवाल
एनगिडी की जादुई गेंद पर गच्चा खा गए पूरन, उखड़े स्टंप्स और सन्न रह गया स्टेडियम
जिम्मेदारी का बोझ: पसीने से तर-बतर पिता का यह वीडियो देख रुक जाएगी आपकी सांसें