भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति की बयार बह रही है। राज्य के स्कूलों में 1 अप्रैल का दिन किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से राज्य स्तरीय ‘प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026’ का शुभारंभ किया, जिसे शिक्षा विभाग ने ‘दीपावली’ के रूप में मनाया।
नामांकन में रिकॉर्ड 19.6 फीसदी की वृद्धि मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में स्कूली नामांकन में 19.6 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि शासकीय विद्यालयों में बच्चों की प्रगति दर 32.4 प्रतिशत रही है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अभिभावकों का सरकारी स्कूलों पर भरोसा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।
साइकिल, किताबें और बेहतर भविष्य कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें और किताबें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे भाग्यशाली हैं कि उन्हें समय पर यूनिफॉर्म, साइकिल और पढ़ाई की सामग्री मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है और सांदीपनि तथा पीएम श्री स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के कारण अब बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों का रुख कर रहे हैं।
ड्रॉप आउट पर लगा लगाम शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग का मुख्य लक्ष्य ‘जीरो ड्रॉप आउट’ सुनिश्चित करना है। अब तक राज्य के स्कूलों में एक करोड़ से अधिक बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। प्रदेश में करीब 1,913 छात्रावासों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के छात्रों को विशेष सहायता दी जा रही है।
छात्रों के लिए सरकार की सौगातें सरकार ने प्रतिभाशाली छात्रों के लिए खजाना खोल दिया है। इस साल लैपटॉप वितरण के लिए बजट में 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 55 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और 76 हजार से अधिक नए शिक्षकों की नियुक्ति कर शैक्षणिक माहौल को सुधारा गया है।
स्थानीय भाषाओं में शिक्षा मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय भाषाओं में किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि विकासखंड स्तर पर बुक फेयर लगाए जाएं, ताकि निजी स्कूलों के बच्चे भी पाठ्यपुस्तक निगम की सस्ती किताबों का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के अंत में सीएम ने बच्चों के साथ सेल्फी ली और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 1, 2026
बीते दो वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं के परिणामस्वरूप अभिभावकों का सरकारी विद्यालयों पर पहले से ज्यादा भरोसा बढ़ा है।
आज भोपाल से राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ किया। बच्चों को… pic.twitter.com/4kUvonh9MP
क्या स्ट्रोक से रिकवरी में जीवनसाथी का साथ वाकई जादू की तरह काम करता है?
फर्श पर लेटे थे CRPF जवान, TTE ने जगाया तो लगा कटेगा चालान, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
इस बार बड़ा खेला होगा : ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- इन्हें सत्ता से हमेशा के लिए बाहर करना है
मिडिल ईस्ट युद्ध की आंच से भारत को बचाने की तैयारी: PM मोदी ने बुलाई CCS की अहम बैठक
ग्रेटर नोएडा में बारिश बनी मौत का जाल: खुले नाले में समाई बाइक, बाल-बाल बचे तीन युवक
राहुल गांधी के साथ फोटो शेयर कर चर्चा में आए विजय गोयल, लोगों ने कहा- राजनीति में अभी उम्मीद बाकी है
महिला वनडे क्रिकेट का इंपॉसिबल मिशन हुआ मुमकिन: अमेलिया केर ने 179 रन ठोक रचा इतिहास
असम के चाय बागानों में PM मोदी का खास अंदाज: महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां, ली सेल्फी
पुलिस देखते ही नन्ही बच्ची ने पकड़े कान, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!
हाय रे किस्मत! ऋषभ पंत का अजीबोगरीब रन आउट, देखकर दंग रह गए फैंस