1 अप्रैल 2026 की तारीख महिला क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने वह कारनामा कर दिखाया, जिसे अब तक असंभव माना जा रहा था। कीवी टीम ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए साउथ अफ्रीका को धूल चटा दी।
मुकाबले की शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए बेहद शानदार रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट पर 346 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। एनेके बॉश ने 91 रन और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 69 रनों की पारी खेली। अंत में क्लो ट्रायोन की 25 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 347 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा।
इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं था, लेकिन न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने मोर्चा संभाला। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरीं केर ने 139 गेंदों में नाबाद 179 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी इस पारी में 23 चौके और 1 छक्का शामिल था। अंत तक क्रीज पर डटी रहीं केर ने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें विश्व क्रिकेट की सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है।
अकेले दम पर जीत की नींव रखना मुश्किल था, जिसे इसाबेला गेज ने बखूबी आसान बनाया। गेज ने 48 गेंदों में 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर कप्तान का शानदार साथ दिया। इन दोनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 350 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम का पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का टारगेट चेज किया था। अब न्यूजीलैंड की टीम इस शीर्ष सूची में नंबर-1 पर काबिज हो गई है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है।
Amelia Kerr & Jacob Duffy take top honours at the NZC Awards 2026
— CREX (@Crex_live) March 26, 2026
Kerr claimed Debbie Hockley Medal while Duffy claimed the Sir Richard Hadlee Medal.#Cricket pic.twitter.com/LvxIfX7kzH
खौफनाक मंजर: फोन पर बात कर रही महिला पर आवारा कुत्ते ने बोला हमला, वीडियो देख कांप उठेंगे आप
# रसोई गैस सिलेंडर बना पानी का टैंक , ग्राहकों को चूना लगाने का बड़ा खेल बेनकाब
चंडीगढ़: BJP दफ्तर के बाहर सनसनीखेज धमाका, CCTV में कैद हुई हमलावरों की करतूत
राहुल गांधी के साथ फोटो शेयर कर चर्चा में आए विजय गोयल, लोगों ने कहा- राजनीति में अभी उम्मीद बाकी है
मिडिल ईस्ट युद्ध की आंच से भारत को बचाने की तैयारी: PM मोदी ने बुलाई CCS की अहम बैठक
घर बैठे ऐसे सरेंडर करें अपना LPG कनेक्शन: इंडियन ऑयल ने बताया सबसे आसान तरीका
भारत की पावरफुल हैट्रिक : नौसेना को मिले 3 घातक युद्धपोत, हिंद महासागर में चीन की बढ़ी चुनौती
अगर मुझे कुछ हुआ, तो वो गाड़कर निकाल लाएंगे : CM योगी पर प्रयागराज की लड़की का बयान वायरल
पुलिस देखते ही नन्ही बच्ची ने पकड़े कान, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!
हम ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता , चीन ने भारत के साथ रिश्तों पर दिया बड़ा बयान