देश में बढ़ती गैस की किल्लत और सरकार के नए नियमों के बीच अब बहुत से लोग एलपीजी (LPG) सिलेंडर छोड़कर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर रुख कर रहे हैं। यदि आप भी अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना चाहते हैं, तो अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल ने इसे लेकर एक बेहद आसान ऑनलाइन प्रक्रिया पेश की है।
सरकार का नया फरमान और PNG की बढ़ती मांग मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते देश के कई हिस्सों में गैस की किल्लत देखी जा रही है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर रेस्टोरेंट बंद करने पड़े हैं। इसे देखते हुए सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन इलाकों में पीएनजी (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां के परिवार अगर पीएनजी नहीं अपनाते हैं, तो 3 महीने बाद उनकी एलपीजी सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इसी के चलते पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या में तेजी आई है।
घर बैठे कैसे करें सरेंडर? इंडियन ऑयल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि अब ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करके एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं। इसके बाद का सारा काम, जैसे कि जरूरी पेपरवर्क, सिलेंडर की वापसी और रिफंड की प्रक्रिया, आपका गैस डिस्ट्रिब्यूटर खुद पूरा करेगा।
ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करने का तरीका:
तेजी से बढ़ रहा है गैस नेटवर्क सरकार प्राकृतिक गैस नेटवर्क के विस्तार को लेकर काफी सक्रिय है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केवल मार्च महीने में ही देशभर में 3.3 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र के लिए सीएनजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
Switched to PNG?
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) April 1, 2026
Surrendering your LPG connection is now simple and can be done from home. Just submit your request online, and your distributor will take care of the rest, including documentation, cylinder pickup, and refund.
A straightforward process, designed for your… pic.twitter.com/wrQ2gfvhxG
PSL 2026: रंगीन गेंद से लेकर तालाब बने मैदान तक, 6 दिन में पाकिस्तान क्रिकेट की हुई किरकिरी
1948 की अधूरी लड़ाई का 2026 में अंत: अमित शाह ने पूरा किया सरदार पटेल का अखंड भारत मिशन
वॉर लॉकडाउन नोटिस: क्या फिर से बंद होने वाला है देश? जानें वायरल मैसेज का सच
‘गर्लफ्रेंड को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा’: मुजफ्फरपुर में टावर पर चढ़े आशिक का शोले वाला ड्रामा
हाय रे किस्मत! ऋषभ पंत का अजीबोगरीब रन आउट, देखकर दंग रह गए फैंस
सावधान: LPG बुकिंग के नाम पर हो रही है तगड़ी ठगी, सरकार ने जारी किया रेड अलर्ट
वायरल वीडियो: जादूगर की एक हरकत ने उड़ाए होश, खाली नोटबुक में अचानक कैसे आए रंग-बिरंगे चित्र?
खौफनाक मंजर: फोन पर बात कर रही महिला पर आवारा कुत्ते ने बोला हमला, वीडियो देख कांप उठेंगे आप
शमी की आग में जल गए केएल राहुल: पहली गेंद पर गोल्डन डक, मैदान पर दिखा खूंखार अंदाज
वंदे भारत का खाना पड़ा महंगा: महिला के सूजे होंठ, बेटे की बिगड़ी तबीयत; IRCTC ने दी सफाई