बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार का दिन बेहद तनावपूर्ण रहा। यहां रेलवे जंक्शन के पास एक सिरफिरे आशिक ने फिल्मी अंदाज में शोले जैसा हाई-वोल्टेज ड्रामा रचा। युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर करीब 300 फीट ऊंचे टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया और प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए।
क्या है पूरा मामला? पारू धरफरी निवासी अनीश कुमार नामक युवक ने सुबह अचानक रेलवे के टेलीकॉम टावर पर चढ़कर सबको चौंका दिया। अनीश का आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह मुकर रही है और कहीं और शादी करने की तैयारी में है। युवक इसी बात से आहत होकर मौत को गले लगाने की धमकी देने लगा।
मौके पर मची अफरा-तफरी टावर पर युवक को चढ़ा देख स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। घंटों मशक्कत के बाद भी युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा और बार-बार एक ही रट लगाए रहा— जब तक मेरी प्रेमिका नहीं आएगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा।
डायल 112 पर दी धमकी अनीश ने खुद पुलिस हेल्पलाइन (112) पर फोन कर अपनी मंशा जाहिर की। उसने पुलिस से साफ़ कहा कि उसकी प्रेमिका को तुरंत मौके पर लाया जाए और उससे उसकी शादी कराई जाए। युवक ने चेतावनी दी है कि यदि उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा।
मुंबई से लौटा था प्रेमी युवक के अनुसार, वह पिछले छह महीने से लड़की के साथ प्रेम संबंध में है। छठ पूजा के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और शादी की बातें तय हुई थीं। अनीश हाल ही में मुंबई से अपने गांव लौटा था। वह मंगलवार शाम को वापस मुंबई जाने के लिए निकला था, लेकिन बुधवार सुबह ट्रेन पकड़ने के बजाय उसने टावर का रुख कर लिया।
प्रशासन की बढ़ी चिंता खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और रेलवे के अधिकारी ऊपर चढ़े युवक को लगातार बातचीत के जरिए शांत करने और सकुशल नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के कारण आसपास के इलाके में भारी जमावड़ा लगा हुआ है और प्रशासन के लिए स्थिति को संभालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
*मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास रेलवे टेलीकॉम टावर पर चढ़ा आशिक.... अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाने की मांग#Bihar #Muzzafarpur #Railway pic.twitter.com/3BDFQg0NKY
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) April 1, 2026
इन लड़कों की कमेंट्री के दीवाने हुए लोग, प्रोफेशनल को भी दे रहे हैं मात!
चलती ट्रेन बनी धोबी घाट : रैक और हैंडल पर सरेआम लटकते दिखे पेटीकोट-तौलिये
लुंगी एनगिडी और नटराजन की घातक गेंदबाजी, लखनऊ सुपर जायंट्स 141 रनों पर ढेर
वॉर लॉकडाउन नोटिस: क्या फिर से बंद होने वाला है देश? जानें वायरल मैसेज का सच
अभी बुक करो वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर : LPG बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड, सरकार ने जारी किया अलर्ट
मार्च में ओले-बारिश का कहर: क्या यह क्लाइमेट चेंज की आहट है? अब अप्रैल-मई में कैसा रहेगा मौसम?
कुशीनगर: मेले में काल बनकर टूटा झूला, 20 से ज्यादा लोग घायल; ऑपरेटर की लापरवाही आई सामने
लखनऊ की हार के बाद क्या फिर दोहराया गया केएल राहुल मोमेंट ? संजीव गोयनका और पंत की तस्वीर वायरल
क्लासरूम में अचानक पहुंचे CM नीतीश, छात्रों को दिया आत्मनिर्भर होने का Success Mantra
IPL 2026 के बाद थमेगा नहीं क्रिकेट का रोमांच: 30 दिन में 10 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल