आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। घरेलू मैदान एकाना स्टेडियम में मिली इस हार ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
मैदान पर दिखी गंभीर चर्चा मैच खत्म होने के तुरंत बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें गोयनका को कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर के साथ काफी गंभीर चर्चा करते हुए देखा गया।
पंत के चेहरे के हाव-भाव और गोयनका की बॉडी लैंग्वेज ने फैंस को साल 2024 की याद दिला दी, जब केएल राहुल के साथ गोयनका की बातचीत का वीडियो काफी चर्चित हुआ था। इसी वजह से अब सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या मालिक ने कप्तान पंत को कड़ी फटकार लगाई है।
गोयनका ने दी सफाई हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों के बीच संजीव गोयनका ने खुद इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, यह एक लंबा सीजन है और हार के ऐसे पल कुछ बड़ा हासिल करने की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। मुझे अपने कप्तान और पूरी टीम पर भरोसा है कि वे वापसी करेंगे।
गोयनका ने फैंस को समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए टीम के मजबूत वापसी का दावा किया है। मालिक के इस बयान को टीम का मनोबल बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
लखनऊ की बल्लेबाजी रही फ्लॉप मैदान पर लखनऊ की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी खराब बल्लेबाजी रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम मात्र 141 रन ही बना सकी। कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग में आए थे, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके।
मिचेल मार्श (35) और अब्दुल समद (36) ने जरूर संघर्ष किया, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ दी।
दिल्ली की भी हुई थी बिगड़ी शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी जीत आसान नहीं थी। पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद दिल्ली लड़खड़ा गई थी। हालांकि, समीर रिज्वी और ट्रिस्टन स्टब्स की संयमित पारियों ने दिल्ली को 17.1 ओवर में जीत तक पहुंचा दिया।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या संजीव गोयनका के भरोसे पर पंत एंड कंपनी अगले मैचों में खुद को साबित कर पाती है या नहीं।
*This is a long season, and moments like these are part of building something meaningful. I have full confidence in our captain and the team to respond with strength. To our fans, thank you for your support at Ekana today, we will come back stronger. The story of @LucknowIPL this… pic.twitter.com/iQvN8u4g1d
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) April 1, 2026
बिहार में प्रचंड गर्मी का टॉर्चर, 3 दिन बाद आंधी-तूफान के साथ बदलेगा मौसम
गैस सिलेंडर के नाम पर मिल रहा है पानी? वायरल वीडियो ने खोली बड़े घोटाले की पोल
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट
दिवालिया बिल्डरों के चंगुल से जल्द मिलेगा घर का कब्जा: अब टावर-वाइज बिकेंगे अटके प्रोजेक्ट्स
केरल में तेजस्वी यादव का अंग्रेजी अवतार , कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलकर बटोरी सुर्खियां
असम की गोल्डन लीफ : चीन से जर्मनी तक क्यों दुनिया है इस चाय की दीवानी?
हिमाचल की वादियों में गर्ल्स गैंग की गुंडागर्दी: बाल खींचते और लात-घूंसे बरसाते वीडियो वायरल
OTP का झंझट खत्म: अब उंगली लगाते ही होगा पेमेंट, रेजरपे लाया नई बायोमेट्रिक तकनीक
असम चुनाव 2026: धेमाजी में मोदी की हुंकार, कहा- विकास की हैट्रिक के लिए जनता तैयार
गैस खत्म हुई तो दुकानदार ने निकाला जुगाड़ , वेस्ट मोबिल से जलने लगा चूल्हा, वायरल हुआ वीडियो!