इकाना में दिल्ली का दबदबा आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत इकाना स्टेडियम में हो रही है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। दिल्ली के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया।
पावरप्ले में ही बैकफुट पर लखनऊ लखनऊ के लिए पारी की शुरुआत ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने की, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही। पावरप्ले के भीतर ही लखनऊ ने 48 के स्कोर पर अपने दो मुख्य बल्लेबाज खो दिए। कप्तान ऋषभ पंत मात्र 7 रन बनाकर रन आउट हो गए, वहीं एडम मार्कराम भी 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।
71 रन पर आधी टीम पवेलियन मुसीबत तब बढ़ी जब 71 रन के कुल स्कोर तक लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। आयुष बदोनी बिना खाता खोले नटराजन की गेंद पर आउट हुए, तो वहीं निकोलस पूरन को लुंगी एनगिडी ने शानदार बोल्ड किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श (35 रन) को आउट कर लखनऊ की कमर तोड़ दी।
अब्दुल समद की संघर्षपूर्ण पारी लगातार गिरते विकेटों के बीच अब्दुल समद ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में 25 गेंदों पर 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने की कोशिश की। अंत में शाहबाज अहमद ने नाबाद 14 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम 18.4 ओवरों में 141 रनों पर सिमट गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव।
*Through the defence 😯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
🎥 Lungi Ngidi foxes Nicholas Pooran with his brilliance 🔥
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/7RQyWsBUhA
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड धमाका, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
गैस सिलेंडर के नाम पर मिल रहा है पानी? वायरल वीडियो ने खोली बड़े घोटाले की पोल
आखिरी अलविदा: मालकिन की अर्थी पर लिपटकर रोया बंदर, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
IPL 2026 में धुरंधर 2 का जलवा: जब बुमराह को देख सूर्यकुमार यादव ने पूछा- घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी?
वायरल वीडियो: उखड़ती सांसों के साथ भारी बोझ ढोता मजदूर, बेबसी देख भर आएंगी आपकी आंखें
वंदे भारत का खाना पड़ा महंगा: महिला के सूजे होंठ, बेटे की बिगड़ी तबीयत; IRCTC ने दी सफाई
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत: समीर रिजवी की आतिशी पारी से लखनऊ पस्त
एप्पल के 50 साल: गैरेज से शुरू हुआ सफर, आज दुनिया पर है राज
मिडिल ईस्ट युद्ध की आंच से भारत को बचाने की तैयारी: PM मोदी ने बुलाई CCS की अहम बैठक
असम के चाय बागानों में PM मोदी का खास अंदाज: महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां, ली सेल्फी