चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर बुधवार को एक जोरदार धमाका हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा कार्यालय की दीवार पर 70 से 80 छर्रे के निशान बन गए हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी के पास आता है, ग्रेनेड की पिन निकालता है और धमाका करके तुरंत वहां से भाग निकलता है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और सीएफएसएल की टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है। उसने अपने संदेश में भारतीय सिस्टम को चुनौती देते हुए पंजाब में खालिस्तान बनाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
क्या पहले से था खतरे का अंदेशा? भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने खुलासा किया कि पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पिछले दो दिनों से इसी दफ्तर में थे और हाल ही में दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। आरपी सिंह ने याद दिलाया कि 15 दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशिष्ट खतरे की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस संयोग को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, यह जांच का विषय है।
पुलिस की शुरुआती जांच चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि किसी क्रूड बम या ग्रेनेड जैसी वस्तु का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस फिलहाल इस बात की तफ्तीश कर रही है कि विस्फोटक वहां पहले से रखा गया था या फेंका गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
Viral video of a man throwing Grenade outside BJP Office in Chandigarh in India earlier today. The origin of the video as of now is unclear. No injuries or casualties took place in the blast. Several vehicles were damaged due to the blast. Police has launched probe. pic.twitter.com/MgjMNKXcgC
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 1, 2026
लखनऊ की हार के बाद क्या फिर दोहराया गया केएल राहुल मोमेंट ? संजीव गोयनका और पंत की तस्वीर वायरल
मौत के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता: बूढ़ी मां के पार्थिव शरीर को बंदर ने गले लगाकर दी अंतिम विदाई
आकाशीय बिजली से बचाएगी दामिनी : अब 40 मिनट पहले फोन पर मिलेगा अलर्ट
IPL 2026: KKR की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पूरे टूर्नामेंट से बाहर
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत: समीर रिजवी की आतिशी पारी से लखनऊ पस्त
1948 की अधूरी लड़ाई का 2026 में अंत: अमित शाह ने पूरा किया सरदार पटेल का अखंड भारत मिशन
तमिलनाडु का सियासी पारा हाई: क्या फिर से स्टालिन की होगी शानदार वापसी?
130 विकेट, फिर भी टी20 गेंदबाज नहीं? छलका मोहम्मद शमी का दर्द
रिज्यूमे की जगह भेजा ग्रोसरी बिल: नौकरी मांगने गई लड़की ने किया बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ ईमेल
1948 की अधूरी लड़ाई का 2026 में अंत: अमित शाह ने पूरा किया सरदार पटेल का अखंड भारत मिशन