रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म धुरंधर 2 ने महज 13 दिनों में 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के डायलॉग्स और गानों का क्रेज सिर्फ आम दर्शकों तक सीमित नहीं है, बल्कि IPL 2026 के मैदान पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है।
मुंबई इंडियंस का वायरल वीडियो धुरंधर 2 का एक डायलॉग— घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी —इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। मुंबई इंडियंस ने इस मौके का फायदा उठाते हुए एक मजेदार वीडियो बनाया है। वीडियो में नीता अंबानी जसप्रीत बुमराह की तारीफ करती हैं, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव मजाकिया अंदाज में यही डायलॉग दोहराते हैं। फैंस के बीच यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।
गाने पर झूमे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी फिल्म का गाना जाइए सजना भी दर्शकों की जुबान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह और नेहल वढेरा को इस गाने पर मस्ती करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर इन क्रिकेटर्स का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
रवींद्र जडेजा का रहमान डकैत स्वैग सिर्फ डायलॉग ही नहीं, क्रिकेटर्स फिल्म के सीन्स को भी रीक्रिएट कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने धुरंधर 2 के एक धांसू सीन को अपने अंदाज में पेश किया। जब वे राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए, तो उन्होंने फिल्म के रहमान डकैत वाले स्वैग को कॉपी किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
ऋषभ पंत और अक्षर पटेल का नया प्रयोग फिल्मों के प्रति क्रिकेटर्स का यह जुनून नया नहीं है। इससे पहले पुष्पा के समय भी डेविड वॉर्नर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने फिल्म के स्टेप्स को कॉपी किया था। अब उसी तर्ज पर ऋषभ पंत और अक्षर पटेल भी पीछे नहीं हैं। दोनों ने हाल ही में रजनीकांत और कमल हासन की अपकमिंग फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो को अपने स्टाइल में रीक्रिएट कर फैंस का मनोरंजन किया है।
IPL के इस सीजन में क्रिकेट के साथ-साथ सिनेमा का यह तड़का दर्शकों के लिए डबल ट्रीट जैसा है। खिलाड़ी न सिर्फ अपने खेल से बल्कि इन वीडियोज के जरिए अपनी फिल्मी दीवानगी से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
𝘍𝘦𝘦𝘭𝘴 𝘭𝘪𝘬𝘦 𝘢 𝘴𝘱𝘦𝘤𝘪𝘢𝘭 𝘴𝘦𝘢𝘴𝘰𝘯 𝘪𝘴 𝘰𝘯 𝘪𝘵𝘴 𝘸𝘢𝘺 🧿🤞 pic.twitter.com/ng2m2nWcxF
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2026
18% ईसाई वोट के सहारे थी BJP, FCRA संशोधन बिल से केरल में हो गया सेल्फ गोल ?
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फुटबॉल जगत को बड़ा झटका, इटली टूर्नामेंट से बाहर
चाय बागान में पीएम मोदी: असम के रण में चाय वाली पॉलिटिक्स का नया दांव
सावधान! LPG बुकिंग का मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, सरकार ने जारी किया अलर्ट
ट्रंप का अप्रैल फूल दांव: ईरान ने सीजफायर के दावे को बताया कोरी कल्पना
माउंट एवरेस्ट बना दुनिया का सबसे ऊंचा कूड़ादान , वायरल वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून
रामायण की तैयारी के लिए रणबीर कपूर ने देखी रामानंद सागर की रामायण , बताया कैसे की प्रभु श्री राम के किरदार की तैयारी
एयरपोर्ट पर सामान भूलने का टेंशन खत्म: अब Blinkit से मिनटों में पाएं जरूरी चीजें
क्या रणबीर कपूर बनेंगे आदर्श राम ? रामानंद सागर की रामायण से ली प्रेरणा
वृंदावन का चमत्कारी ताबीज: 10 साल बाद खुला तो अंदर से निकली ऐसी चीज कि उड़ गए होश