माउंट एवरेस्ट, जिसे दुनिया की सबसे पवित्र और शांत चोटी माना जाता था, अब मानवीय लापरवाही का शिकार होकर कचरे के ढेर में तब्दील हो गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने दुनिया भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एवरेस्ट के ऊंचे कैंपों पर चारों तरफ प्लास्टिक, फटे हुए टेंट, खाली ऑक्सीजन सिलेंडर और खाने के डिब्बे बिखरे पड़े हैं। इस रास्ते को अब पर्वतारोही तबाही का रास्ता कहने लगे हैं।
एवरेस्ट पर नेपाल और चीन (तिब्बत) दो मुख्य रास्तों से चढ़ाई होती है। आंकड़ों के अनुसार, हर साल नेपाल की तरफ से करीब 1500 लोग (पर्वतारोही और सपोर्ट स्टाफ) एवरेस्ट पर कदम रखते हैं, जबकि चीन की तरफ से यह संख्या 300 के आसपास रहती है।
एक अनुमान के मुताबिक, एक अकेला पर्वतारोही अपनी चढ़ाई के दौरान औसतन 8 से 12 किलो कचरा पैदा करता है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना अब इकोसिस्टम के लिए खतरा बन चुका है।
बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नेपाल सरकार ने 2026 से नियमों में बड़ा फेरबदल किया है। अब रिफंडेबल डिपॉजिट की जगह नॉन-रिफंडेबल क्लीनिंग शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है।
हर पर्वतारोही के लिए पहाड़ से 8 किलो कचरा वापस लाना और कैंप-2 के ऊपर से अतिरिक्त 2 किलो कचरा लाना जरूरी है। साथ ही, मानव गंदगी के लिए पूप बैग्स का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। चीन ने भी अपने क्षेत्र में कचरा प्रबंधन स्टेशन बनाए हैं और कचरा न लाने पर भारी जुर्माने व बैन की चेतावनी दी है।
एवरेस्ट पर केवल कचरा ही नहीं, बल्कि डेड बॉडीज का मिलना भी चिंता का विषय है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिससे दशकों पुरानी लाशें और पुराना कचरा अब सतह पर दिखने लगा है।
सागरमाथा प्रदूषण नियंत्रण समिति (SPCC) के अनुसार, 2024 के सीजन में ही 85 टन कचरा हटाया गया था। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह कचरा केवल पहाड़ को ही नहीं, बल्कि नीचे बहने वाली नदियों और पानी के स्रोतों को भी जहरीला बना रहा है। यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो एवरेस्ट की भव्यता केवल तस्वीरों के मलबे में दबी रह जाएगी।
Mount Everest is no longer clean in many areas, as it is covered with trash like gas cylinders, plastic, and abandoned tents, especially around base camps, which harms the environment. pic.twitter.com/2bzpQJdZoZ
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) March 31, 2026
IPL 2026 में धुरंधर 2 का जलवा: जब बुमराह को देख सूर्यकुमार यादव ने पूछा- घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी?
IPL पर एडम जैम्पा का विवादित बयान: कम पैसे का आरोप, लेकिन PSL में हुआ बड़ा नुकसान
पटना यूनिवर्सिटी बवाल: छात्र संघ अध्यक्ष समेत 6 पर FIR, कुलपति की भूमिका पर भी उठे गंभीर सवाल
दिल्ली के जापानी पार्क में शर्मनाक वाकया: सरेआम प्रेमिका पर बरसाए थप्पड़, वीडियो देख खौला लोगों का खून
नीतीश कुमार के लिए बेटे का भावुक संदेश: अपराधी राज खत्म कर बनाया नया बिहार
क्या ईरान में खत्म होने वाला है युद्ध? ट्रंप का ऐलान, दो से तीन हफ्ते में वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
रिज्यूमे की जगह भेजा ग्रोसरी बिल: नौकरी मांगने गई लड़की ने किया बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ ईमेल
रामायण की तैयारी के लिए रणबीर कपूर ने देखी रामानंद सागर की रामायण , बताया कैसे की प्रभु श्री राम के किरदार की तैयारी
चंडीगढ़: BJP दफ्तर पर ग्रेनेड हमला, CCTV फुटेज में कैद हुए संदिग्ध हमलावर
मिडिल ईस्ट युद्ध की आंच से भारत को बचाने की तैयारी: PM मोदी ने बुलाई CCS की अहम बैठक