1 अप्रैल 2026 को एप्पल ने अपने गौरवशाली सफर के 50 साल पूरे कर लिए हैं। एक छोटी सी कंप्यूटर कंपनी से लेकर दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक दिग्गज बनने तक का सफर तकनीकी दुनिया के लिए किसी क्रांति से कम नहीं है। यह आधा दशक कंपनी की निरंतर नवाचार (Innovation) और बदलाव की कहानी कहता है।
पर्सनल कंप्यूटर से विजन प्रो तक का सफर एप्पल की शुरुआत 1 अप्रैल 1976 को Apple I के साथ हुई थी। स्टीव वोज्नियाक की इंजीनियरिंग और स्टीव जॉब्स की दूरदर्शी मार्केटिंग ने इसे जन्म दिया था। इसके बाद कंपनी ने मैकिंतोश, आईपॉड, आईफोन, आईपैड और हालिया विजन प्रो के जरिए तकनीक के मायने बदल दिए। कंपनी ने सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है, जिसने ग्राहकों को खुद से जोड़ रखा है।
सफलता के पीछे के दिग्गज एप्पल की सफलता सिर्फ उत्पादों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक मजबूत टीम रही है। स्टीव जॉब्स, स्टीव वोज्नियाक और सॉफ्टवेयर डिजाइनर बिल एटकिंसन ने नींव रखी, वहीं जॉनी इव ने कंपनी के उत्पादों को एक अलग पहचान दी। वर्तमान में, टिम कुक के कुशल नेतृत्व में एप्पल दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की सूची में मजबूती से टिकी हुई है।
क्यूपर्टिनो में जश्न का माहौल 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कंपनी अपने मुख्यालय एप्पल पार्क में भव्य आयोजन कर रही है। न्यूयॉर्क के एप्पल ग्रांड सेंट्रल स्टोर सहित दुनिया भर के प्रमुख स्टोर्स को सजाया गया है। एप्पल पार्क में विशेष डिस्प्ले लगाए गए हैं, जो पिछले 50 वर्षों के सफर और मील के पत्थरों को प्रदर्शित कर रहे हैं।
कर्मचारियों के लिए खास तोहफे हमेशा अपने कर्मचारियों का ख्याल रखने वाली एप्पल ने इस खास मौके पर उन्हें विशेष उपहार भेंट किए हैं। कंपनी अपने स्टाफ को एनिवर्सिरी स्पेशल टी-शर्ट, पोस्टर्स और इनेमल पिन्स बांट रही है। ये उपहार एप्पल की आधी सदी की उपलब्धियों और कंपनी के सफर की एक झलक पेश करते हैं।
टिम कुक का आभार इस खास अवसर पर सीईओ टिम कुक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम और दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, नवाचार के 50 साल। हमारी टीमों, हमारे उपयोगकर्ताओं और इस सफर का हिस्सा बनने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद।
50 years of Apple, 50 years of innovation.
— Tim Cook (@tim_cook) April 1, 2026
Thank you to our teams, our users, and everyone who’s been part of the journey. #Apple50 pic.twitter.com/YYkMN24Vzc
राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने पहले कह दिया था ना , फिर बेटी राहा ने कैसे बदल दी किस्मत?
लुंगी एनगिडी की जादुई गेंद पर चकमा खा गए निकोलस पूरन, देखें कैसे उखड़े स्टंप्स
वायरल वीडियो: जादूगर की एक हरकत ने उड़ाए होश, खाली नोटबुक में अचानक कैसे आए रंग-बिरंगे चित्र?
भारतीय सेना को शराबी-बलात्कारी बताकर विदेशी आकाओं के गुणगान में जुटे कट्टरपंथी: आखिर ये कौन लोग हैं?
चंडीगढ़: BJP दफ्तर के बाहर सनसनीखेज धमाका, CCTV में कैद हुई हमलावरों की करतूत
अंपायर ने राहुल तेवतिया का बल्ला क्यों रुकवाया? जानें क्या है बैट गेज टेस्ट का पूरा मामला
क्या लीक हो गया रामायण में रणबीर कपूर का श्रीराम लुक? वायरल तस्वीर ने मचाई हलचल
गैस सिलेंडर के नाम पर मिल रहा है पानी? वायरल वीडियो ने खोली बड़े घोटाले की पोल
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ा रही हैं Shell और Nayara? क्या सरकार का इन पर कोई कंट्रोल नहीं?
पुलिस को देखते ही बच्ची ने पकड़े कान, मासूमियत देख पिघला इंटरनेट!