पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत हुए अभी महज एक हफ्ता ही बीता है, लेकिन यह टूर्नामेंट क्रिकेट से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में है। लीग के शुरुआती दिनों में ही एक के बाद एक हुए कारनामों ने दुनिया भर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आइए जानते हैं उन 5 विवादों के बारे में, जिन्होंने पीएसएल को शर्मसार कर दिया है:
टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच मैच के दूसरे ही ओवर में हैदराबाद की जर्सी का रंग निकलकर सफेद गेंद पर चढ़ गया। देखते ही देखते गेंद गुलाबी हो गई। क्रिकेट इतिहास में ऐसी तकनीकी चूक शायद ही कभी देखी गई हो, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएसएल की मजाक बनवाई।
रंगीन गेंद का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि पीएसएल पर बॉल टेम्परिंग का दाग लग गया। फखर जमां, शाहीन अफरीदी और हैरिस रऊफ पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे। खेल के इस सबसे बड़े अपराध के चलते फखर जमां पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया, जिससे लीग की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे।
खेल के मैदान से शुरू हुआ विवाद राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया। नसीम शाह के सोशल मीडिया मैनेजर ने एक ट्वीट के जरिए मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसका खामियाजा नसीम शाह को भुगतना पड़ा और उन पर बोर्ड ने 2 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया।
जुर्माने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। स्टार तेज गेंदबाज और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर भी पीसीबी का डंडा चला। उन पर टीम होटल में सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप साबित हुआ। आंतरिक जांच के बाद उन्हें भी आर्थिक दंड का सामना करना पड़ा, जो टीम के अनुशासन पर बड़े सवाल पैदा करता है।
विवादों की अंतिम कड़ी मंगलवार को देखने को मिली। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मैच होना था, लेकिन हल्की बारिश ने ही स्टेडियम की बदहाली की पोल खोल दी। जल निकासी (drainage) की खराब व्यवस्था के कारण मैदान में पानी भर गया और मैच रद्द करना पड़ा। मैदान के तालाब बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर फजीहत हो रही है।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने न केवल पीएसएल के आयोजकों की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान क्रिकेट की छवि को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
The white ball turned pink thanks to Hyderabad’s maroon kit! 😲#PSL pic.twitter.com/HE633lxiud
— Khan (@ccricket713) March 26, 2026
एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी: 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग, 10 से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद
कभी झुककर किया था सम्मान, अब सरफराज की तूफानी पारी देख गदगद हुए विराट कोहली: वायरल हुआ वीडियो
असम की जंग: राहुल गांधी का बड़ा एलान, बोले- 100 दिन में जुबिन गर्ग को दिलाएंगे न्याय
अमृत भारत 3.0: रेल यात्रियों के लिए बदल जाएगी सफर की तस्वीर, नए कोचों का फर्स्ट लुक आया सामने
संजू सैमसन का बल्ला खामोश: CSK में मचा हड़कंप, खराब फॉर्म पर फूटा फैंस का गुस्सा
अंपायर ने पी लिया आरसीबी का पानी, तो भड़क गए कप्तान रजत पाटीदार!
धुरंधर 2 का बब्बर शेर अवतार: वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ पार, अब पुष्पा 2 का रिकॉर्ड खतरे में!
विडंबना की पराकाष्ठा: युद्ध की आग में घी डाल रहे रूबियो और ट्रंप, ईसा मसीह के नाम का सहारा क्यों?
ट्रेन में छूटा विदेशी महिला का गिटार, मैसूर आरपीएफ की मुस्तैदी से ऐसे हुई घर वापसी
राजस्थान के रेगिस्तान में कश्मीर जैसा मंजर: बीकानेर में ओलों की चादर देख दंग रह गए लोग