असम में चुनावी शोर अपने चरम पर है। मतदान से महज 48 घंटे पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कामरूप में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है।
हिमंता सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम के बयानों में दिख रही हताशा उनकी हार का संकेत है। राहुल ने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य के संसाधनों को लूटकर केवल अपने करीबियों को फायदा पहुँचाने का काम किया है।
जुबिन गर्ग के लिए किया बड़ा वादा राहुल गांधी ने मंच से मशहूर कलाकार जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा, जुबिन गर्ग ने अपना पूरा जीवन असम को एकजुट करने में समर्पित कर दिया, कांग्रेस की विचारधारा भी वही है। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो हम 100 दिनों के भीतर जुबिन गर्ग को न्याय दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री पर नफरत फैलाने का आरोप राहुल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे नफरत और हिंसा की भाषा बोलते हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमंता सरमा पूरी तरह घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें अपनी सत्ता खिसकती हुई दिखाई दे रही है। राहुल के अनुसार, असम की जनता सीएम के भ्रष्टाचार और कथित धोखे को कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में उन्हें सजा मिलना तय है।
रैली में दिखा अलग अंदाज जनसभा के दौरान राहुल गांधी का एक अलग रूप भी देखने को मिला। जब उन्हें प्रतीक के तौर पर धनुष और तीर भेंट किया गया, तो उन्होंने उसकी धार चेक की और हवा में तीर चलाकर जनता का उत्साह बढ़ाया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
#WATCH | कामरूप, असम | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, एक तरफ जुबीन गर्ग हैं, और दूसरी तरफ आपके मुख्यमंत्री। वह देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। 24 घंटे उनके मुंह से नफरत, गंदी भाषा और हिंसा निकलती है। उनकी विचारधारा, उनके शब्दों और… pic.twitter.com/omt6jppknH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026
असम की जंग: राहुल गांधी का बड़ा एलान, बोले- 100 दिन में जुबिन गर्ग को दिलाएंगे न्याय
हाथों में भी हो सकती है रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की दस्तक, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
सक्षम यात्रा 2026: छोटे शहरों के हिडन टैलेंट को अब मिलेगा वैश्विक मंच
चांद का वो रहस्यमयी हिस्सा जो 50 साल से था ओझल, नासा ने पहली बार दुनिया को दिखाया
विराट का नो लुक सिक्स और अनुष्का का रिएक्शन: मैदान पर छाया किंग कोहली का जादू
CSK vs RCB: विराट कोहली का कैच छोड़कर ट्रोल हुए शिवम दुबे, फिर गुस्से में लिया बदला
ट्रंप के अल्टीमेटम का ईरान ने दिया करारा जवाब, मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव
गोबर से सस्ती गैस: ₹500 में 18 किलो बायोगैस सिलेंडर, भाइयों के जुगाड़ ने मचाई धूम
क्रिस मार्टिन से ब्रेकअप के बाद डकोटा जॉन्सन को मिला नया प्यार, बीच सड़क पर ब्वॉयफ्रेंड संग किया लिप-लॉक
दिल्ली कूच की तैयारी: नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ, बिहार में हलचल तेज