आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत देखने लायक रही। इस मैच के दौरान विराट कोहली का एक आसान कैच छोड़ने वाले शिवम दुबे चर्चा का विषय बने रहे।
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल मैच के तीसरे ओवर में खलील अहमद की गेंद पर विराट कोहली ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची चली गई। लॉन्ग-ऑन पर तैनात शिवम दुबे के पास कैच लेने का आसान मौका था, लेकिन वह गेंद को नहीं पकड़ सके।
जैसे ही यह कैच छूटा, स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह चिल्लाकर विराट को मिली इस जीवनदान का जश्न मनाती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दुबे का अनोखा सेलिब्रेशन हालांकि, शिवम दुबे ने अपनी गलती का प्रायश्चित जल्द ही कर लिया। पांचवें ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर एक बार फिर कोहली ने बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन इस बार गेंद फिर से शिवम दुबे के हाथों में गई।
इस बार दुबे ने कोई गलती नहीं की और कोहली का कैच पकड़ लिया। कैच लेते ही शिवम दुबे ने बेहद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जो उनके शांत स्वभाव के बिल्कुल विपरीत था। फैंस इस दृश्य को दुबे का बदला के रूप में देख रहे हैं।
RCB का रनों का पहाड़ इस मुकाबले में RCB के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है।
टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने महज 25 गेंदों में नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन जड़कर स्कोर को ढाई सौ के पार पहुँचाया।
Bro , really Shivam dube ? #RCBMatch #RCBVsCSK pic.twitter.com/Q41TCuPFW1
— Oo_Womaniya💙🤍 (@KDramaWomaniyaa) April 5, 2026
कानपुर किडनी कांड: आठवीं पास एंबुलेंस ड्राइवर बन गया डॉक्टर , गले में डाला आला और शुरू किया इलाज
बस्तर का नया विजन: दिल्ली में PM मोदी और शाह के सामने CM साय रखेंगे विकास का ब्लूप्रिंट
सिद्धू परिवार का बड़ा दांव: नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी , खत्म की सियासी अटकलें
चेक बाउंस केस: सलमान खान ने राजपाल यादव को दी नसीहत, बोले- देना तो है ही, इसलिए दिमाग में रखो
CSK की जीत की गारंटी! दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरेगा बेबी AB
क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई प्रेम कहानी: इंग्लैंड की एमी जोंस और ऑस्ट्रेलिया की पिपा क्लेरी ने रचाई शादी
शोर नहीं, रणनीति का खेल : एस. जयशंकर की विदेश नीति पर फिदा हुए अमेरिकी अर्थशास्त्री
ईरान में अगले 12 घंटे ट्रेन यात्रा से बचें: इजराइल की चेतावनी से मची सनसनी, क्या कोई बड़ा हमला होने वाला है?
CSK में मचा घमासान: 10 करोड़ के खिलाड़ी ने खोला टीम का काला सच , बताया क्यों लिया संन्यास
पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर: नवजोत सिद्धू ने नई पार्टी का किया ऐलान