सलमान का मिला साथ हाल ही में चेक बाउंस और लोन विवादों से घिरे अभिनेता राजपाल यादव पर सलमान खान ने अपना समर्थन जाहिर किया है। एक अवॉर्ड शो में राजपाल के साथ हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद सलमान ने एक ट्वीट के जरिए उन्हें काम न छोड़ने और भविष्य के लिए प्रेरित किया है।
काम तो खूब मिलेगा सलमान खान ने अपने ट्वीट में राजपाल की 30 साल की मेहनत की सराहना की। उन्होंने लिखा, राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हैं। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी रेट पर मिलता रहेगा। हकीकत यही है।
दिये काम के बदले दिमाग से सोचने के निर्देश अपने चिर-परिचित अंदाज़ में सलमान ने राजपाल को आर्थिक मामलों पर एक बड़ी सलाह दी। उन्होंने लिखा, याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है।
अवॉर्ड शो में कांप उठी थी बात यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक अवॉर्ड शो के दौरान एंकर सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के कर्ज के मामले पर तंज कसा। जब राजपाल ने दुनिया भर में चल रहे युद्ध और डॉलर के उतार-चढ़ाव की बात की, तो एंकर ने उन्हें याद दिलाया कि कर्ज की रकम तो उतनी ही चुकानी होगी। सोशल मीडिया पर इस बर्ताव के लिए एंकर की काफी आलोचना हुई है।
क्या है राजपाल का पुराना मामला? राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म अता पता लापता के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। समय पर पैसा न चुका पाने के कारण यह मामला कोर्ट तक पहुंचा और ब्याज के साथ रकम 9 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। फरवरी 2026 में राजपाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था।
फिल्म इंडस्ट्री का मिला सहयोग जेल जाने के बाद राजपाल का एक भावुक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे काफी बेबस नजर आए थे। इस मुश्किल समय में सोनू सूद सहित बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में आगे आए। फिलहाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा है और सभी को अंतिम निर्णय का इंतजार है।
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH
हैदराबादी बिरयानी ने हेनरिक क्लासन को किया बेहाल, अर्जुन तेंदुलकर की पसंद ने छुड़ाए पसीने
राजपाल यादव का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सलमान खान ने पत्रकार को दिया करारा जवाब
पवन खेड़ा पर असम पुलिस का शिकंजा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध, बोले- हम साथ खड़े हैं
गंगा की लहरों पर उतरा विमान: ऋषिकेश में सी-प्लेन का सफल ट्रायल, बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर
अफ्रीका में गूंजा लॉलीपॉप लागेलू : जांबिया की सड़कों पर थिरके विदेशी, देखें वायरल वीडियो
मिनी कूपर का कहर: गोवा में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ली युवती की जान, बिजनेसमैन के बेटे पर उठे सवाल
चेक बाउंस केस: सलमान खान ने राजपाल यादव को दी नसीहत, बोले- देना तो है ही, इसलिए दिमाग में रखो
घूसखोर दारोगा का खेल खत्म: जमीन जांच के बदले मांग रहा था 7 हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
सिद्धू परिवार का बड़ा दांव: नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी , खत्म की सियासी अटकलें
IPL 2026: क्या KKR के खराब प्रदर्शन से बौखलाए शाहरुख खान? CEO के साथ हुई तीखी बातचीत का वीडियो वायरल