छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के भविष्य को लेकर आज राजधानी दिल्ली में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष बस्तर के विकास का विस्तृत खाका (ब्लूप्रिंट) प्रस्तुत करेंगे।
देर रात दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 अप्रैल की देर रात नई दिल्ली पहुंचे। अपने इस दौरे के तहत वे 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे और इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उच्च स्तरीय चर्चा करेंगे। यह बैठक बस्तर की बदलती तस्वीर को नई दिशा देने के लिए अहम मानी जा रही है।
पोस्ट-माओइस्ट दौर की नई रणनीति यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब बस्तर में माओवाद का प्रभाव तेजी से कम हुआ है और क्षेत्र में शांति की बहाली हो रही है। इस चर्चा का मुख्य केंद्र पोस्ट-माओइस्ट सीनारियो है। सरकार अब सुरक्षा से आगे बढ़कर बस्तर को तेजी से विकास की मुख्यधारा में शामिल करने की ठोस कार्ययोजना तैयार कर रही है।
बुनियादी ढांचे और रोजगार पर फोकस मुख्यमंत्री अपनी प्रस्तुति में बस्तर के सर्वांगीण विकास का रोडमैप पेश करेंगे। इसमें सड़क कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
आदिवासी विकास पर विशेष नजर सरकार का मानना है कि अब समय बस्तर में स्थायी शांति के साथ आर्थिक और सामाजिक बदलाव का है। मुख्यमंत्री की इस प्रस्तुति में आदिवासी क्षेत्रों के समावेशी विकास के साथ-साथ निवेश को आकर्षित करने के लिए भी विशेष बिंदुओं को शामिल किया गया है।
इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद बस्तर के विकास को लेकर कई बड़े और नीतिगत निर्णय लिए जाने की उम्मीद है, जो इस क्षेत्र को भविष्य में विकास का नया हब बना सकते हैं।
*बस्तर में सुशासन का सूर्योदय होते ही माओवाद का अंधेरा अब सिमटने लगा है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 26, 2026
जो बस्तर कभी भय, हिंसा और भटकाव की पहचान था, वही आज लोकतंत्र, विकास और विश्वास की नई दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
सुशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनभागीदारी ने परिवर्तन की ऐसी रोशनी जगाई है, जो… pic.twitter.com/XziimlHVS1
पटना में गैस का बवाल : बुकिंग के बाद 10 दिन का इंतजार, सरकार सख्त
RR vs MI: गुवाहाटी में हिटमैन बनाम वंडर किड की जंग, किसका पलड़ा भारी?
अब WhatsApp कॉल में नहीं आएगा शोर: बिना रुकावट होगी साफ बातचीत, जानें नया फीचर
ट्रंप का ऑपरेशन तबाही : हॉर्मुज नहीं खुला तो ईरान का नामो-निशान मिटा देंगे!
धुरंधर-2 के दीवाने हुए विराट कोहली, बोले- भारत में ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी
पवन खेड़ा की बढ़ी मुश्किलें: दिल्ली आवास पर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता बोले- पाताल से भी ढूंढ लाएंगे
दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बदला मौसम: झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
पटना को डूबने से बचाने का मिशन मोड : लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर होगी FIR
KKR की खस्ता हालत: शाहरुख खान की CEO के साथ इमरजेंसी मीटिंग का वीडियो वायरल
रोहित शर्मा की नजरें ऑरेन्ज कैप पर, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज करना होगा यह करिश्मा