पटना में गैस का बवाल : बुकिंग के बाद 10 दिन का इंतजार, सरकार सख्त
News Image

पटना: राजधानी में एलपीजी सप्लाई चेन पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि आम लोगों को गैस सिलेंडर पाने के लिए अब 10 दिनों से ज्यादा का इंतजार करना पड़ रहा है। महज छह दिनों के भीतर शहर में गैस बैकलॉग 21 हजार से बढ़कर 1.63 लाख के पार पहुंच गया है। सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।

मुख्य सचिव की दो-टूक: बैकलॉग खत्म करो संकट की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की आपात बैठक बुलाई। उन्होंने तेल कंपनियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की परेशानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैकलॉग को हर हाल में खत्म करने को कहा है।

पीएनजी पर सरकार का जोर मुख्य सचिव ने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) विस्तार के कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। सरकार अब सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। इसके लिए आईटीआई छात्रों और प्लंबरों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि घर-घर पाइप से गैस पहुंचाई जा सके।

घरेलू सिलेंडर का कालाबाजारी पर वार गैस संकट के बीच प्रशासन ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पटना में 16 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 6 गैस एजेंसियां भी निशाने पर रहीं। व्यावसायिक इस्तेमाल के आरोप में दो होटलों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक शहर में कुल 22 एफआईआर दर्ज कर 121 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

मांग बनाम आपूर्ति का बड़ा अंतर आंकड़ों पर गौर करें तो 1 अप्रैल को बैकलॉग 1.42 लाख था, जो 6 अप्रैल तक 1.63 लाख हो गया। सोमवार को 30 हजार से ज्यादा बुकिंग हुई, लेकिन सप्लाई नगण्य रही। इंडियन ऑयल और एचपीसीएल से एक भी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई, जबकि बीपीसीएल से केवल 6,736 सिलेंडर ही मिल सके। आरा के गिद्धा प्लांट में साप्ताहिक अवकाश के कारण भी सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एक इंच जमीन के लिए छिड़ी महाभारत : पड़ोसी भिड़े, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

आसमान से सड़क पर विमान : हाईवे पर चलती कारों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग का खौफनाक मंजर

Story 1

पंजाब की सियासत में सिद्धू कार्ड: नवजोत कौर ने बनाई नई पार्टी, क्या BJP के साथ होगा गठबंधन?

Story 1

वैशाली: महिला कॉन्स्टेबल के दबाव में दारोगा ने खुद को मारी गोली, 15 दिन पहले ही संभाला था थाना

Story 1

ईरान के पास आखिरी मौका: एक रात में कर देंगे तबाह , ट्रंप की नई चेतावनी से गरमाया माहौल

Story 1

पिसना आम आदमी को पड़ता है... भरी महफिल में हुई बेइज्जती पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी

Story 1

क्या केकेआर के लचर प्रदर्शन से नाराज हैं शाहरुख खान? सीईओ के साथ हुई सीरियस बातचीत

Story 1

होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो ईरान को एक दिन में तबाह कर देंगे: ट्रंप

Story 1

एक इंच जमीन ने कराई पड़ोसियों में भीषण जंग, वीडियो देख लोग बोले- यह तो शुरुआत है

Story 1

डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा सियासी दांव: भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के साथ नई पारी का ऐलान