मैसूर: कर्नाटक के मैसूर रेलवे स्टेशन पर एक नीदरलैंड्स की पर्यटक के लिए उस समय मुसीबत खड़ी हो गई, जब जल्दबाजी में उनका कीमती गिटार ट्रेन में ही छूट गया। नीदरलैंड्स की रेन्स्के रोस तेरमेनलेन कलवई (तमिलनाडु) से MAS-AP एक्सप्रेस ट्रेन से मैसूर पहुंची थीं। स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका संगीत का साथी ट्रेन की सीट पर ही रह गया है।
आरपीएफ ने दिखाई फुर्ती घबराई हुई रेन्स्के ने बिना देर किए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से संपर्क किया। आरपीएफ के जवानों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और बिना वक्त गंवाए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मैसूर और अशोकपुरम स्टेशन के स्टाफ के बीच सूचना तेजी से साझा की गई, जिसके चलते गिटार को ट्रेन में सुरक्षित ढूंढ लिया गया।
चेहरे पर लौटी मुस्कान अगले ही दिन, आवश्यक वेरिफिकेशन और छानबीन के बाद आरपीएफ ने गिटार को रेन्स्के के हवाले कर दिया। अपना गिटार वापस पाकर विदेशी पर्यटक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि भारत में उनका सामान इतनी तेजी से उन्हें वापस मिल गया।
वीडियो हुआ वायरल रेन्स्के ने एक वीडियो संदेश के जरिए आरपीएफ जवानों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं नीदरलैंड्स से हूं, अपना गिटार ट्रेन में भूल गई थी। आरपीएफ ने मेरी बहुत मदद की और मेरा गिटार ढूंढ निकाला। मैं बहुत खुश हूं।
भारतीय रेलवे की वाहवाही सोशल मीडिया पर यह घटना तेजी से वायरल हो रही है। लोग मैसूर आरपीएफ के प्रोफेशनलिज्म और सेवा भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मैसूर डीआरएम ने भी इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जवान यात्रियों की हर छोटी-बड़ी परेशानी को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। यह घटना भारतीय रेलवे की तत्परता और ईमानदारी का एक बड़ा उदाहरण बन गई है।
Swift Action by RPF Mysuru Saves Passenger’s Belongings
— DRM Mysuru (@DrmMys) April 5, 2026
A foreign passenger, Ms. Renske Roos Termenlen (Citizen of Netherlands), who had accidentally left behind her guitar on Train No. 16551 MAS–AP Express at Mysuru Railway Station, was relieved after the prompt response of RPF… pic.twitter.com/SsplJc33Bc
दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल की जिद पर कोर्ट में तकरार, SG तुषार मेहता बोले- यह नाटक का मंच नहीं
अमेरिका-ईरान के बीच आर-पार की स्थिति: सोमवार को हो सकता है बड़ा समझौता या फिर युद्ध का ऐलान!
Trent में जोरदार वापसी: 6% उछला टाटा का यह शेयर, क्या है तेजी का असली कारण?
आईपीएल 2026: हार के बाद आपा खो बैठे जेमी ओवरटन, गुस्से में मैदान पर पटका हेलमेट
होर्मुज पर ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का पलटवार: 47 साल में कुछ नहीं बिगाड़ पाए, अब क्या करेंगे?
गैस पाइपलाइन के पास विस्फोटक: क्या यूरोप में फिर छिड़ने वाला है ऊर्जा का नया युद्ध?
IPL 2026: छक्कों की बरसात करने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, मुंबई इंडियंस के दो सितारों का जलवा
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले बने पहले तेज गेंदबाज
मैं सीएम की रेस में नहीं, सेवक बनने की दौड़ में हूं : विजय सिन्हा का बड़ा बयान
अमरुद तोड़ने पर 6 साल की मासूम को दी तालिबानी सजा, रिटायर्ड फौजी की माफी पर भड़के लोग