आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में भले ही आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से मात दी हो, लेकिन इस मैच में एक पल ऐसा आया जिसने सबका दिल जीत लिया। मैदान पर विराट कोहली और सरफराज खान के बीच दिखी खेल भावना की चर्चा हर जगह है।
मैदान पर दिखी शानदार वापसी सीएसके की ओर से खेलते हुए सरफराज खान ने 25 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग्स में 8 चौके और 2 छक्के जड़कर 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि वे अपनी पारी को और बड़ा नहीं कर सके, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने हर किसी का ध्यान खींचा।
कोहली का खास रिएक्शन वायरल जब सरफराज आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में उनकी सराहना की। कोहली ने सीटी बजाकर और ताली बजाकर सरफराज की बेहतरीन बल्लेबाजी का सम्मान किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कोहली के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं।
फिटनेस और वापसी की कहानी कभी कोहली के पसंदीदा खिलाड़ियों में शुमार रहे सरफराज बीच के कुछ वर्षों में अपनी फिटनेस के कारण चर्चाओं से दूर हो गए थे। लेकिन इस सीजन में सरफराज ने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है। कोहली का यह रिएक्शन दर्शाता है कि उन्होंने सरफराज की इस मेहनत को पहचान लिया है।
बदली स्थिति, बरकरार सम्मान साल 2015 में जब सरफराज महज 17 साल के थे और आरसीबी का हिस्सा थे, तब कोहली ने उनके लिए अपना सिर झुकाकर सम्मान जाहिर किया था। उस वक्त कोहली ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया था।
आज टीम अलग है, लेकिन सरफराज के लिए कोहली का सम्मान वैसा ही बरकरार है। अपनी मेहनत से सरफराज ने न केवल अपनी बल्लेबाजी की धार दिखाई है, बल्कि एक बार फिर किंग कोहली का दिल जीतने में भी कामयाबी हासिल की है।
पवेलियन लौटते समय कोहली ने सरफराज को सीटी बजाकर उनकी बल्लेबाजी की सराहना की और ताली बजाई। कोहली का यह प्यारा सा भाव था। ❤️🙌🏻 pic.twitter.com/N7v5AVPvRz
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 5, 2026
हरिजन शब्द का इस्तेमाल पड़ा भारी, अभिनेता राकेश बेदी ने मांगी माफी
राजस्थान के रेगिस्तान में कश्मीर जैसा मंजर: बीकानेर में ओलों की चादर देख दंग रह गए लोग
आर्टेमिस-2 मिशन: चांद के अंधेरे में छिपा है विज्ञान का रहस्य, एस्ट्रोनॉट्स देखेंगे अनोखा सूर्य ग्रहण
न रन, न विकेट, फिर भी बने मैन ऑफ द मैच : क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड
ऋषभ पंत का विनिंग शॉट और आवेश खान का विवादित जश्न: क्या LSG को मिलने चाहिए थे 5 एक्स्ट्रा रन?
IPL 2026: जीत की हैट्रिक की तलाश में पंजाब, केकेआर को पहली जीत का इंतजार
DC vs GT: आईपीएल मैच के लिए दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें पुलिस की ये एडवाइजरी
IPL 2026: ऑरेंज कैप पर 22 साल के युवा का कब्जा, जानें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
बारपेटा में गरजे PM मोदी: कांग्रेस के पास विजन नहीं, सिर्फ भ्रष्टाचार का इरादा
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा को बड़ी चुनौती: बैरियर तोड़ घुसी कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही