आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। एक तरफ पंजाब शानदार लय में है, तो दूसरी तरफ केकेआर अपनी पहली जीत के लिए जूझ रही है।
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। आंकड़ों में केकेआर का पलड़ा काफी भारी नजर आता है। कोलकाता ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स केवल 13 मैच ही जीत पाई है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। हालांकि, मौजूदा सीजन के फॉर्म को देखें तो पंजाब अपने इस खराब रिकॉर्ड को सुधारने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। टीम ने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी मजबूत टीमों को हराकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कूपर कोनोली और प्रभसिमरन सिंह बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं, गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और विशाक विजयकुमार लगातार विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
केकेआर का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है। बल्लेबाजी में फिन एलन और अन्य स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। युवा अंगकृष रघुवंशी ने कुछ संघर्ष दिखाया है, लेकिन टीम को वापसी करने के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सामूहिक प्रयास की सख्त जरूरत है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, यश ठाकुर, विशाक विजयकुमार, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद।
*Kolkata, the Shers are here 🦁
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 5, 2026
Styled by @SIX5SIXSport 😎 pic.twitter.com/0IcDo8XRwk
सलमान खान के फटे जूते ने मचाया बवाल, कीमत जानकर ट्रोलर्स के उड़े होश!
होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब पर ईरान की नजर, क्या बंद होते ही थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?
बारामती में नहीं होगा वॉकओवर , कांग्रेस ने अजित पवार की पत्नी के खिलाफ उतारा अपना उम्मीदवार
10 रुपये का अंडा 25 हजार में नीलाम: ईरान की मदद के लिए कश्मीर से लद्दाख तक उमड़ा जनसैलाब
क्या धुरंधर की सुनामी से बॉलीवुड में मचा हड़कंप? जाकिर खान के तीखे तंज ने खोली पोल
ईरान को पावर प्लांट उड़ाने की धमकी देकर फंसे ट्रंप, अमेरिकी नेताओं ने कहा- दिमाग को मार गया लकवा
स्टेज पर डांसरों के साथ दूल्हे का अश्लील डांस, दुल्हन ने लिया शादी तोड़ने का बड़ा फैसला
बुलेट ने टेके घुटने: भारी-भरकम सवार के आगे बेदम हुआ 350cc का पावरफुल इंजन
एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी: 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग, 10 से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद
SRH vs LSG: हार के बाद कप्तान ईशान किशन का बड़ा बयान, बल्लेबाजों की नाकामी पर फोड़ा ठीकरा