वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण घेरे में हैं। इस बार उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अपशब्दों से भरी धमकी दी है, जिससे अमेरिकी राजनीति में भूचाल आ गया है।
हमले की धमकी और होर्मुज का संकट ट्रंप ने अपने पोस्ट में ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा कि मंगलवार ईरान के लिए पावर प्लांट और ब्रिज डे होगा। इसे सीधे तौर पर ईरान के ऊर्जा और परिवहन बुनियादी ढांचे पर सैन्य हमले की धमकी के रूप में देखा जा रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य (वैश्विक तेल आपूर्ति का मुख्य मार्ग) बंद होने से दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहरा गया है।
ईरान का पलटवार ईरान ने इस धमकी को हताशा और गुस्से का नतीजा बताया है। राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारी मेहदी तबातबाई ने स्पष्ट कर दिया है कि जलडमरूमध्य तभी खुलेगा जब युद्ध से हुए नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। तेहरान ने इसे उकसावे की कार्रवाई करार दिया है।
मानसिक रूप से पंगु हो गए हैं ट्रंप अमेरिका के भीतर ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, ऐसा लगता है कि एपस्टीन संकट और ईरान युद्ध में मनचाहे नतीजे न मिलने के बाद ट्रंप का दिमाग लकवाग्रस्त हो गया है। वे अकेले ही दुनिया को तबाही की ओर धकेल रहे हैं।
कांग्रेस और सहयोगियों में चिंता डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप की इस शैली को साइकोटिक (पागलपन) बताया है। सांसद चक शूमर ने कहा कि यह असंतुलित व्यवहार अमेरिका को उसके सहयोगियों से दूर कर देगा। वहीं, क्रिस मर्फी जैसे नेताओं ने 25वें संशोधन (राष्ट्रपति को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया) पर चर्चा शुरू कर दी है। मार्जोरी टेलर ग्रीन और रो खन्ना जैसे नेताओं ने भी इस बयान को रणनीतिक विफलता करार दिया है।
NATO से हटने की दी नई धमकी विवादों के बीच ट्रंप ने अब नाटो (NATO) से अमेरिका को बाहर निकालने की धमकी भी दे दी है। वे उन यूरोपीय देशों से नाराज हैं जो ईरान के साथ चल रहे इस तनावपूर्ण युद्ध में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं। ट्रंप का यह रुख न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलगाव पैदा कर रहा है, बल्कि घरेलू मोर्चे पर भी उनके लिए बड़ी राजनीतिक मुसीबत बन गया है।
US democrat member of House of Representatives has warned that the military conduct in Iran is making people in the US “less safe”, while describing Trump’s latest expletive-laden rhetoric as “psychotic”.
— Al Jazeera English (@AJEnglish) April 6, 2026
🔴 LIVE updates: https://t.co/Jwdb5DjiQw pic.twitter.com/kYbNusM9Eo
असम में गरजे पीएम मोदी: कांग्रेस पर लगाया पाकिस्तान के सुर में बोलने का आरोप
ऋषभ पंत का सुपरमैन अवतार: एक हाथ से पकड़े जादुई कैच और तूफानी अर्धशतक से पलटा मैच
मौत को मात: आधा लीटर पानी के भरोसे घने जंगल में 4 दिन तक कैसे जीवित रही शरण्या?
ईरान में फंसे पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने बरपाया कहर, 2000 करोड़ के एयरक्राफ्ट किए कुर्बान
असम की जंग: राहुल गांधी का बड़ा एलान, बोले- 100 दिन में जुबिन गर्ग को दिलाएंगे न्याय
बुलेट ने टेके घुटने: भारी-भरकम सवार के आगे बेदम हुआ 350cc का पावरफुल इंजन
सलमान खान के फटे जूतों पर मचा बवाल: कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
गैस पाइपलाइन के पास विस्फोटक: क्या यूरोप में फिर छिड़ने वाला है ऊर्जा का नया युद्ध?
बिहार यूनिवर्सिटी के VC आवास पर बम धमाका: पुलिस की नाक के नीचे अपराधियों का दुस्साहस
घायल हूं पर घातक हूं : शमी का पुराना हिसाब, हैदराबाद के लिए बना सिरदर्द