दुश्मन की मांद में साहसिक रेस्क्यू ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी फाइटर जेट F-15 E के पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने एक ऐसा सैन्य ऑपरेशन चलाया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। जंग के माहौल और भारी गोलीबारी के बीच ईरान में घुसकर अपने पायलट को सुरक्षित बाहर निकालना अमेरिका के लिए साख बचाने की बड़ी चुनौती थी।
50 लाख का इनाम और मौत का साया शुक्रवार को विमान गिरने के बाद ईरान की सेना और मिलिशिया समूहों ने पायलट की तलाश तेज़ कर दी थी। ईरान ने सरकारी टीवी पर घोषणा की कि पायलट को पकड़ने वाले को 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। स्थानीय लोग हथियारों के साथ जंगलों और पहाड़ों में उसे ढूंढ रहे थे, ताकि उसे बंधक बनाकर अमेरिका से मोलभाव किया जा सके।
रेडियो सिग्नल से मिली लोकेशन पायलट ने घंटों तक अपनी लोकेशन बदल-बदलकर खुद को बचाया। अंततः अमेरिका ने सैटेलाइट के जरिए उसके रेडियो सिग्नल को ट्रैक किया। इस काम के लिए अमेरिका की विशेष नाइट स्टॉकर्स यूनिट ने मोर्चा संभाला। सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान और ब्लैक हॉक्स हेलीकॉप्टरों की मदद से कमांडो टीम सीधे दुश्मन के इलाके में उतरी।
आग में झोंके 2000 करोड़ के विमान यह रेस्क्यू मिशन बेहद महंगा साबित हुआ। भारी फायरिंग के बीच जब कुछ विमान तकनीकी कारणों से फंस गए, तो अमेरिका ने उन्हें दुश्मन के हाथ लगने से बचाने के लिए मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन में एक सी-130 और दो ब्लैक हॉक्स हेलीकॉप्टर तबाह हो गए, जिनकी कुल कीमत करीब दो हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।
ट्रंप ने दी मिशन की पुष्टि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साहसी ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए इसे कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू (CSAR) का हिस्सा बताया। यह दुनिया के सबसे कठिन सैन्य अभियानों में गिने जाते हैं। पायलट को सुरक्षित निकालने के बाद अमेरिका ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में किसी भी अमेरिकी सैनिक की जान नहीं गई।
मौत को मात देकर लौटा पायलट फाइटर जेट से पैराशूट के जरिए बाहर निकलना और फिर दुश्मन के इलाके में घायल अवस्था में छिपकर रहना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। 90% मामलों में पायलट पकड़े जाते हैं या मारे जाते हैं, लेकिन अमेरिकी कमांडो ने जान जोखिम में डालकर अपने साथी को ईरान की कैद से सुरक्षित निकाल लिया।
IRGC PR: A U.S. enemy #aircraft searching for the downed fighter pilot was destroyed in southern Isfahan. Further details to follow.#Iran #IRGC #BreakingNews #Pilot #War pic.twitter.com/UeJWSDPbJo
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 5, 2026
रामगढ़: ईस्टर संडे पर गूंजे प्रार्थना के स्वर, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान में डूबा मसीही समुदाय
वैभव सूर्यवंशी का IPL में महाधमाका: 15 साल की उम्र में रचा इतिहास, कोहली-रोहित भी पीछे छूटे
SRH vs LSG: हार के बाद कप्तान ईशान किशन का बड़ा बयान, बल्लेबाजों की नाकामी पर फोड़ा ठीकरा
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार, प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
दूध चोरी का अनोखा गैंग बेनकाब: दिल्ली में ऐसे मचाते थे आतंक, दो गिरफ्तार
हवा में उड़कर ऋषभ पंत ने लपके हैरतअंगेज कैच, बल्ले से बरपाया कहर और टीम को दिलाई शानदार जीत
विराट का नो लुक सिक्स और अनुष्का का रिएक्शन: मैदान पर छाया किंग कोहली का जादू
ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी रेस्क्यू मिशन पर हमला, C-130 विमान मार गिराया; 5 की मौत
मोहम्मद शमी को छोड़ना SRH की बड़ी भूल? पुरानी टीम के खिलाफ ही बरपाया कहर
तलाक को हार नहीं नई शुरुआत माना: पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का किया स्वागत, वीडियो वायरल