आईपीएल 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने 6 रन से जीत हासिल की। लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच की असल चर्चा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को लेकर है।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 30 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह कारनामा महज 9 पारियों में पूरा किया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क (11 पारी) और ग्लेन मैक्सवेल (12 पारी) के नाम था। वैभव 10 पारियों से कम में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने भी एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। दोनों ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यशस्वी और वैभव ने मिलकर मात्र 248 गेंदों में 500 रन पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था, जिन्होंने इसके लिए 309 गेंदें ली थीं।
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात टाइटंस 204 रन ही बना सकी।
जीत के लिए गुजरात को आखिरी दो ओवर में 15 रनों की दरकार थी। लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने बाजी पलट दी। 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने सिर्फ 4 रन दिए और आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन देकर टीम को 6 रन से यादगार जीत दिलाई।
Never give up 🔥 pic.twitter.com/kjLdRQE8TM
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) April 4, 2026
ईरान में फंसे पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने बरपाया कहर, 2000 करोड़ के एयरक्राफ्ट किए कुर्बान
NASA का ऐतिहासिक कारनामा: आर्टेमिस II मिशन ने पहली बार इंसानी आंखों से किया चाँद के रहस्यमयी ओरिएंटेल बेसिन का दीदार
तलाक के बाद जश्न: रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया बेटी का स्वागत, समाज के लिए पेश की मिसाल
ऑपरेशन सिंदूर: राफेल गिराने का पाकिस्तानी दावा निकला फर्जी , अमेरिकी एक्सपर्ट ने खोली पोल
बंगाल चुनाव: TMC के उर्दू मेनिफेस्टो पर घमासान, गिरिराज सिंह का आरोप- शरिया कानून का एजेंडा
मैग्नस कार्लसन के साथ सेल्फी और फिर विवाद: कौन हैं उभरती शतरंज स्टार अलुआ नूरमान?
सहारनपुर: मदरसे में मासूम को उल्टा लटकाकर 36 डंडे, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
देश भर में मौसम का यू-टर्न : दिल्ली-एनसीआर में राहत, तो यूपी-एमपी में ओलों की मार
लापरवाही की खौफनाक कीमत: पोते की छोटी सी भूल ने ली दादी की जान, थार ने कुचला
शादियों के सीजन से पहले पटना में गैस का संकट, 1.71 लाख पहुंचा बैकलॉग