पटना: बिहार में 14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही शादियों का सीजन जोर-शोर से शुरू हो रहा है। लेकिन इस बार खुशियों के बीच रसोई गैस (LPG) की किल्लत ने आम लोगों और आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। पटना सहित कई जिलों में गैस की भारी कमी के कारण लोग परेशान हैं।
शादी-विवाहों पर संकट के बादल शादी वाले घरों में इस बात का डर सता रहा है कि मेहमानों के स्वागत में खाने-पीने का इंतजाम कैसे होगा। बैंक्वेट हॉल संचालकों का कहना है कि उन्हें जरूरत का आधा कमर्शियल सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहा है। यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो आयोजकों को मेन्यू छोटा करना पड़ सकता है।
1.71 लाख तक पहुंचा बैकलॉग एलपीजी संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गैस सिलेंडरों का बैकलॉग 1.71 लाख तक पहुंच चुका है। बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी न होने से आम उपभोक्ता परेशान हैं। कई लोगों ने फर्जी डिलीवरी मैसेज मिलने की भी शिकायत की है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
कालाबाजारियों पर प्रशासन सख्त गैस संकट को देखते हुए पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने गैस एजेंसियों के साथ आपात बैठक की। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कालाबाजारी, ओवर-प्राइसिंग और अवैध उपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर एस्मा (ESMA) के तहत कार्रवाई की जाएगी और तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।
शिकायत के लिए कंट्रोल रूम जारी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। किसी भी तरह की समस्या या कालाबाजारी की सूचना देने के लिए जिला कंट्रोल रूम का नंबर 0612-2219810 जारी किया गया है। यहां 24 घंटे शिकायत दर्ज की जा सकती है। प्रशासन ने सभी एजेंसियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का सख्त निर्देश दिया है।
*जिलाधिकारी, पटना द्वारा लोक शिकायत के अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई तथा परिवादों का निवारण किया गया। पदाधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ जन-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा जनहित के कार्यों का संवर्द्धन करने का निदेश दिया गया।#PublicInterest… pic.twitter.com/4UHq73Z05p
— District Administration Patna (@dm_patna) April 4, 2026
दूध चोरी का अनोखा गैंग बेनकाब: दिल्ली में ऐसे मचाते थे आतंक, दो गिरफ्तार
एक अकेला कुत्ता, दहशत में पूरी टोली: 30 सेकंड में मचाया ऐसा कोहराम
ईरान में मौत का खेल : अमेरिकी पायलट बचाने के साहसी ऑपरेशन में गिरे विमान, 5 की मौत
ऋषभ पंत का सुपरमैन अवतार: एक हाथ से पकड़े जादुई कैच और तूफानी अर्धशतक से पलटा मैच
राहुल बनर्जी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरा टॉलीवुड, सितारों का फूटा गुस्सा
झुकेगा नहीं के जोश में नीतीश का वार, क्लासेन की क्लास से संभली SRH की नैया
खेत में आपत्तिजनक हालत में मिले जदयू प्रखंड अध्यक्ष, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
पायलट को बचाने की भारी कीमत : ईरान में अमेरिकी ऑपरेशन में 5 कमांडो ढेर?
अब बिना एड्रेस प्रूफ के 10 मिनट में पाएं LPG सिलेंडर: छात्रों और किराएदारों की मुसीबत खत्म!
कुशीनगर में ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार: पिता बोले - बेटे ने गुनाह किया है, तो सजा जरूर मिले