इस्फहान में खूनी मुठभेड़ ईरान द्वारा अमेरिकी फाइटर जेट F-15E को मार गिराए जाने के बाद तनाव चरम पर है। जेट क्रैश के बाद एक पायलट को अमेरिका ने तुरंत खोज लिया था, लेकिन दूसरा लापता था। उसे बचाने के लिए अमेरिका ने ईरान की सीमा के भीतर कमांडो ऑपरेशन चलाया, लेकिन दावा है कि इस बचाव कार्य में अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
ईरान का दावा: गिराए गए अमेरिकी विमान ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के अनुसार, पायलट को बचाने आए अमेरिकी दल पर उन्होंने जबरदस्त प्रहार किया। ईरान का दावा है कि इस मुठभेड़ में अमेरिका के 5 कमांडो मारे गए हैं। साथ ही, ईरान ने एक C-130 ट्रांसपोर्ट विमान, दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक इजरायली ड्रोन को मार गिराने की तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं।
ट्रंप की ऐतिहासिक जीत पर सवाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बचाव ऑपरेशन को इतिहास का सबसे साहसिक अभियान बताया है। ट्रंप के अनुसार, लापता कर्नल रैंक के पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, कर्नल घायल बताए जा रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है। अमेरिका ने पायलट को निकालने के लिए दर्जनों घातक विमान और सैकड़ों कमांडोज को ईरान के भीतरी इलाकों में भेजा था।
मुठभेड़ की पुष्टि और ट्रंप की धमकी शुरुआत में इस ऑपरेशन को अमेरिकी जीत के रूप में पेश किया गया था, लेकिन ईरान के दावों और बाद में ट्रंप के बदले हुए तेवरों ने स्थिति को गंभीर बना दिया है। ट्रंप ने अपनी हालिया धमकी में ईरान को पावर प्लांट और पुलों को बर्बाद करने की चेतावनी दी है। संकेत साफ हैं कि पायलट तो बच गया है, लेकिन इसके बदले अमेरिका को जो नुकसान हुआ है, वह दोनों देशों के बीच युद्ध की नई चिंगारी बन सकता है।
अमेरिका की साख का सवाल अल जजीरा की रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान के अंदर हुई इस सीधी मुठभेड़ ने अमेरिका को सकते में डाल दिया है। ईरान का यह दावा कि उसने अमेरिका के अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों और कमांडोज को निशाना बनाया, वैश्विक स्तर पर अमेरिका की सैन्य श्रेष्ठता पर सवाल उठा रहा है। क्या यह ऑपरेशन वास्तव में अमेरिका के लिए एक रणनीतिक जीत है या एक बड़ी सैन्य विफलता, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
IRGC PR: A U.S. enemy #aircraft searching for the downed fighter pilot was destroyed in southern Isfahan. Further details to follow.#Iran #IRGC #BreakingNews #Pilot #War pic.twitter.com/UeJWSDPbJo
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 5, 2026
दिल्ली की 1511 अवैध कॉलोनियों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान
ईरान-इजरायल तनाव का असर: पाकिस्तान में आज रात से स्मार्ट लॉकडाउन , शहबाज सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली विधानसभा में सनसनीखेज सुरक्षा चूक: बैरियर तोड़कर घुसी कार, आरोपी की पहली तस्वीर आई सामने
रहाणे का विवादास्पद फैसला: बारिश के बीच पहले बल्लेबाजी चुनकर घिरे केकेआर कप्तान
सोमालिया में नोट सिलते दर्जी का वीडियो वायरल: क्या बदहाली है या महज एक पब्लिसिटी स्टंट?
पैगंबर मोहम्मद ने कहा था... , शरीफ यूनिवर्सिटी पर हमले के बाद ईरान ने भरी हुंकार
खतरों के खिलाड़ी 15: रोहित शेट्टी के शो में अक्षरा और कॉमेडियन हर्ष गुजराल की धमाकेदार एंट्री की चर्चा!
चलते ट्रेन में ताड़ी की बिक्री! वीडियो देख लोग हैरान, रेलवे की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
हिमंता का पवन पेड़ा वाला वार: कांग्रेस नेता खेड़ा के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी
सहजन खाने का नवाबों वाला तरीका हुआ वायरल, वीडियो देख लोगों ने पकड़े सिर