दिल्ली में लंबे समय से अपने मालिकाना हक का इंतजार कर रहे लाखों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि राजधानी की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों में से 1511 कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
24 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नियमितीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होगी। प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए एक सख्त समयसीमा तय की गई है: 7 दिन में GIS सर्वे, 15 दिन में दस्तावेजों की खामियां दूर करना और 45 दिन के भीतर कन्वेयन्स डीड जारी कर दी जाएगी।
45 लाख लोगों को मिलेगा सम्मान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय दिल्ली के 45 लाख निवासियों के जीवन में एक नया अध्याय है। उन्होंने बताया कि केंद्र और दिल्ली सरकार ने मिलकर इस प्रक्रिया में आने वाली 22 बड़ी बाधाओं को दूर किया है। अब तक पीएम-उदय योजना के तहत 40,000 ऑथराइजेशन लेटर दिए जा चुके हैं।
छोटे दुकानदारों को भी राहत इस योजना का लाभ केवल मकानों तक सीमित नहीं रहेगा। सीएम ने घोषणा की कि 20 वर्ग मीटर तक की छोटी दुकानों को भी शर्तों के साथ नियमित किया जाएगा, जिससे छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
दिल्ली में अब लागू होगा एक सर्किल रेट केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी कि दिल्ली में अब सर्किल रेट को लेकर उलझन खत्म कर दी गई है। पहले DDA, दिल्ली सरकार और L&DO के अलग-अलग रेट थे, लेकिन अब पूरे शहर के लिए एक समान सर्किल रेट लागू होगा, जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
TOD नीति से बदलेगी शहर की तस्वीर सरकार ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मेट्रो और RRTS कॉरिडोर के 500 मीटर के दायरे में 207 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हाई-डेंसिटी और मिक्स्ड यूज डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे लोगों के घर और दफ्तर की दूरी कम होगी और किफायती आवास उपलब्ध हो सकेंगे।
नए निर्माण के लिए MCD नियम अनिवार्य केंद्रीय मंत्री खट्टर ने स्पष्ट किया कि नियमितीकरण की यह सुविधा केवल अब तक बनी कॉलोनियों के लिए है। भविष्य में होने वाला कोई भी नया निर्माण नगर निगम (MCD) के नियमों के तहत ही किया जाना अनिवार्य होगा। सरकार का जोर अब सुनियोजित विकास पर है ताकि दिल्ली की भविष्य की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी का दिल्ली की जनता की ओर से आभार।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) April 7, 2026
आज का दिन दिल्ली के 45 लाख लोगों के जीवन में राहत, सम्मान और अधिकार का नया अध्याय लेकर आया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने वर्षों से अनदेखी इस पीड़ा को… pic.twitter.com/ndVFcngc2S
यही रात अंतिम, यही रात भारी: ईरान पर मंडराया महाविनाश का साया, अमेरिका ने दिखाई तबाही की तस्वीर
होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो ईरान को एक दिन में तबाह कर देंगे: ट्रंप
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक: क्या मानसिक बीमारी के चलते सरबजीत ने रची साजिश ?
कर्ज मांगा तो बिफरा पाकिस्तान: UAE को बताया गरीब , अखंड भारत का दिखाया डर
क्या भारतीय जहाज पाकिस्तानी झंडे का कर रहे इस्तेमाल? जानें वायरल दावे का पूरा सच
तुंबाड 2: हस्तर की खौफनाक दुनिया में वापसी, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोड़ी मचाएगी धमाल
बिहार में मौसम का खतरनाक मोड़: 60KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, 12 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
चांद के उस पार जब छलक पड़े जांबाजों के आंसू: कमांडर ने अपनी दिवंगत पत्नी को दिया अनोखा सम्मान
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास भारी विस्फोटक, शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर हाई अलर्ट
अक्षय कुमार का राजपाल यादव के साथ मजाक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस