दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को हुई बड़ी सेंधमारी के बाद जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। एक नकाबपोश युवक द्वारा विधानसभा का गेट तोड़कर परिसर में घुसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सरबजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी सरबजीत सिंह के परिवार और करीबियों ने उसके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सरबजीत के बड़े भाई के बिजनेस पार्टनर सोनपाल सिंह का दावा है कि आरोपी पिछले 7-8 वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है।
सोनपाल के अनुसार, सरबजीत का मानसिक संतुलन अक्सर बिगड़ जाता है। परिवार का कहना है कि वह दिल्ली में लापता हुए अपने भतीजे को लेकर परेशान था और इसी मानसिक तनाव के चलते वह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मदद मांगने विधानसभा गया था।
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2:10 बजे की है। आरोपी अपनी टाटा सिएरा कार से आया और उसने तेजी से गेट नंबर 2 को टक्कर मार दी। सिविल लाइंस स्थित यह गेट तोड़कर वह सीधे अंदर घुस गया।
हैरानी की बात यह है कि विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता उस समय अपने ऑफिस में मौजूद थे। आरोपी ने स्पीकर की गाड़ी पर बुके और माला रखी और फिर उसी रास्ते से वापस निकल गया। यह पूरी घटना महज 5 से 7 मिनट के भीतर अंजाम दी गई, जिसने मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सकते में डाल दिया।
घटना के बाद पूरा इलाका हाई अलर्ट पर रहा। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का निवासी है और वह किसान आंदोलन का समर्थक बताया जा रहा है।
यूपी पुलिस ने पीलीभीत स्थित सरबजीत के घर पहुंचकर उसके परिजनों से पूछताछ की है। फिलहाल, इस पूरी घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी निगरानी विशेष आयुक्त स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। क्या यह वाकई एक मानसिक मरीज की करतूत है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
*#WATCH | Pilibhit, UP | Delhi Assembly Security Breach | Sonpal Singh, partner of the accused s elder brother, says, Sarabjit s (accused) elder brother is my partner in my work... His nephew, who has been studying PG in Delhi since 1st December, has disappeared from there, and… pic.twitter.com/QDExRo3re8
— ANI (@ANI) April 6, 2026
एअर इंडिया को बड़ा झटका: CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश है वजह?
कर्ज वापसी पर बौखलाया पाकिस्तान: सीनेटर ने UAE को दी अखंड भारत में विलय की धमकी
IPL 2026: छक्कों की बरसात, 22 साल के युवा बल्लेबाज ने दिग्गजों को पछाड़ा
बंगाल की ओर नजर उठाई तो अंजाम भुगतना होगा , राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी
क्या अर्शदीप सिंह को मिल गया है प्यार? एक टैटू ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
चाँद का क्लोजअप देख दंग रह गई दुनिया: नासा के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, मस्क भी हुए कायल
अफ्रीका में गूंजा लॉलीपॉप लागेलू : जांबिया की सड़कों पर थिरके विदेशी, देखें वायरल वीडियो
मुंबई मेट्रो का विस्तार: लाइन 2B और 9 का आज होगा शंखनाद, लाखों यात्रियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अंबेडकर जयंती से लेकर गेहूं खरीदी तक, किसानों और विकास पर सरकार का बड़ा दांव
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची पुलिस, असम सीएम की पत्नी पर टिप्पणी बनी बड़ी मुसीबत