असम की सियासत में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का पारा चरम पर है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पर जोरदार हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने न केवल उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया, बल्कि कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
पवन खेड़ा को बना दूंगा पवन पेड़ा मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने पवन खेड़ा पर तीखा तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस के लोग फालतू हैं, उन्हें कोई अक्ल नहीं है। राहुल गांधी पागल हैं और पवन खेड़ा उनसे भी बड़े पागल हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने अगले कदम का संकेत देते हुए कहा कि वह खेड़ा के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेने जा रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, बस कुछ दिन इंतजार कीजिए। मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा।
क्या हैं पवन खेड़ा के आरोप? इससे पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। खेड़ा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं।
कांग्रेस नेता का दावा था कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो देश की राजनीति में मुख्यमंत्री स्तर के व्यक्ति के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हो सकते हैं।
मानहानि के मुकदमे की तैयारी मुख्यमंत्री सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे राजनीति से प्रेरित करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह और उनकी पत्नी, दोनों मिलकर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे।
असम में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब यह कानूनी जंग और भी तेज होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि इन सब विवादों के बावजूद आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी कम से कम 100 सीटें जीतेगी।
#WATCH | Sonitpur | Assam CM Himanta Biswa Sarma says, ...I will take stringest action against Congress leader Pawan Khera, just wait for some days. We will win at least 100 seats in the elections pic.twitter.com/cbTBrKdFyP
— ANI (@ANI) April 6, 2026
10 करोड़ में खरीदे गए CSK के स्टार पर भारी पड़ा दबाव, लगातार 3 मैचों में साबित हुए विलेन
आर्टेमिस II: चंद्रमा की सुदूर सतह पर पहुंचा मानव, अपोलो 13 का 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
बंगाल की ओर नजर उठाई तो अंजाम भुगतना होगा , राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी
जान बचाना है तो ट्रेन से दूर रहें: इजरायल की ईरान को खुली चेतावनी, अगले 12 घंटे में बड़े हमले का अंदेशा!
आसमान से सड़क पर विमान : हाईवे पर चलती कारों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग का खौफनाक मंजर
खतरों के खिलाड़ी 15: रोहित शेट्टी के शो में अक्षरा और कॉमेडियन हर्ष गुजराल की धमाकेदार एंट्री की चर्चा!
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खुशखबरी, धोनी और ब्रेविस की वापसी तय!
ईरान-इजरायल तनाव का असर: पाकिस्तान में आज रात से स्मार्ट लॉकडाउन , शहबाज सरकार का बड़ा फैसला
पिसना आम आदमी को पड़ता है... भरी महफिल में हुई बेइज्जती पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
यही रात अंतिम, यही रात भारी: ईरान पर मंडराया महाविनाश का साया, अमेरिका ने दिखाई तबाही की तस्वीर