आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद खराब रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही उसे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। इस वक्त CSK अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। जहां टीम की पूरी गेंदबाजी इकाई जूझ रही है, वहीं एक 21 साल का खिलाड़ी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरा है।
नीलामी में मची थी धूम, अब प्रदर्शन से मायूसी बात हो रही है युवा स्पिनर नूर अहमद की। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान जब चेन्नई ने नूर को 10 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था, तो मैनेजमेंट काफी उत्साहित था। उन्हें टीम का मैच विनर माना जा रहा था। पिछले सीजन में नूर का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल उलट हैं।
लगातार तीन मैचों में फ्लॉप नूर अहमद ने इस सीजन में खेले गए तीनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से निराश किया है। आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने अब तक कुल 111 रन लुटाए हैं और उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया है।
तकनीकी खामियां बनीं बाधा विशेषज्ञों का मानना है कि नूर अहमद इस समय अपनी लाइन-लेंथ के साथ संघर्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया और क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, उनके रन-अप के एंगल और गेंदबाजी के दौरान हाथ की पोजीशन में खराबी दिख रही है, जिसकी वजह से वह बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पा रहे हैं।
क्या प्लेऑफ की उम्मीद खत्म? चेन्नई को अब तक राजस्थान, पंजाब और बेंगलुरु से करारी शिकस्त मिल चुकी है। अगर नूर अहमद अपनी फॉर्म में जल्द वापसी नहीं करते और टीम का गेंदबाजी आक्रमण इसी तरह बेअसर रहता है, तो सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो जाएगी। टीम प्रबंधन को अब कड़े फैसले लेने की जरूरत है ताकि चेन्नई की गाड़ी फिर से पटरी पर लौट सके।
Tough times, in this together #RCBvCSK pic.twitter.com/h603kCDNGL
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 5, 2026
बुलेट ने टेके घुटने: भारी वजन के आगे ‘किंग’ की निकली हवा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
मैदान पर स्टीव स्मिथ का अहंकार टूटा! साहिबजादा फरहान ने लिया बाबर आजम का बदला?
मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी, ड्रेसिंग रूम में बच्चों जैसी जिद; देखिए कैसे वैभव सूर्यवंशी ने जीता सबका दिल
इस्तांबुल में इजरायली कौंसुलेट के पास खूनी जंग: फायरिंग में तीन हमलावर ढेर, दहला तुर्की
बस्तर 2.0: नक्सलवाद के साये से निकलकर विकास का मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़
मैं ट्रॉमा में था और मन में बुरे विचार आते थे... मां की मौत के बाद मोहसिन खान ने बयां किया अपना सबसे बड़ा दर्द
राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान: डॉलर के उतार-चढ़ाव से ऊपर है आपके काम की वैल्यू
मिनी कूपर का कहर: गोवा में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ली युवती की जान, बिजनेसमैन के बेटे पर उठे सवाल
ईरान के पास आखिरी मौका: एक रात में कर देंगे तबाह , ट्रंप की नई चेतावनी से गरमाया माहौल
राजपाल यादव का अपमान पत्रकार को पड़ा भारी, सलमान खान ने दिया करारा जवाब