IPL 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा में हैं। मैदान पर गेंदबाजों की खबर लेने वाले वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है।
बैटिंग के लिए कोच से की प्यारी जिद राजस्थान रॉयल्स ने मैच से पहले एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वैभव बैटिंग कोच विक्रम राठौर से नेट प्रैक्टिस में बल्लेबाजी का मौका देने की जिद करते दिख रहे हैं। वैभव बहुत ही मासूम अंदाज में कहते हैं, कोई तो अकेले बैटिंग करेगा ही न, तो मैं कर लेता हूं। 5 मिनट कम कर लूंगा सर, बस मुझे बैटिंग करने दीजिए।
कोच और स्टाफ ने लिए मजे जब वैभव अपनी बात नहीं मनवा पाते, तो वह नेट सेशन सेट करने वाले शख्स के पास पहुंच जाते हैं। वह शख्स मजाकिया अंदाज में कहता है, इसे मेरे दिमाग से निकालो! लेकिन वैभव हार नहीं मानते और उन्हें अपना गेम प्लान समझाते हुए कहते हैं, सर, गेम प्लान एकदम करेक्ट है। वैभव की यह जिद देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं।
सीजन में वैभव का जलवा वैभव का प्रदर्शन इस सीजन में लाजवाब रहा है। उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 237.14 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 छक्के और 9 चौके निकल चुके हैं। यशस्वी जायसवाल के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी राजस्थान रॉयल्स को हर मैच में एक मजबूत शुरुआत दिला रही है।
आज MI के खिलाफ बड़ी चुनौती आज IPL 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से गुवाहाटी में होना है। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में सबकी नजरें इसी बात पर हैं कि क्या वैभव अपनी लय बरकरार रख पाएंगे।
फैंस ने लुटाया प्यार वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस वैभव की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह लड़का वाकई बहुत मासूम है, उम्मीद है आज यह मुंबई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाएगा। वहीं बाकी फैंस उन्हें आज के मैच के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Tag this person in your friend group 😂🔥 pic.twitter.com/0LBZCpdHsS
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 7, 2026
पंजाब की सियासत में सिद्धू कार्ड: नवजोत कौर ने बनाई नई पार्टी, क्या BJP के साथ होगा गठबंधन?
थाईलैंड के शाही दरबार में घुटनों पर झुका अधिकारी, क्या है वायरल तस्वीर के पीछे की सच्चाई?
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर होगा 800 करोड़ का महा-धमाका, फिल्म AA22 से उठेगा बड़ा पर्दा
BPSC AEDO भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का पूरा विवरण, जानें कैसे होगी आपकी परीक्षा
बस्तर का नया विजन: दिल्ली में PM मोदी और शाह के सामने CM साय रखेंगे विकास का ब्लूप्रिंट
महाकुंभ के IIT बाबा का संन्यास से गृहस्थ जीवन तक का सफर: बेंगलुरु की इंजीनियर संग रचाई शादी
अक्षय कुमार का राजपाल यादव के साथ मजाक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
साहिबजादा फरहान ने स्टीव स्मिथ को दिया करारा जवाब , लाइव मैच में रन लेने से किया मना!
IPL 2026: पर्पल कैप पर 25 साल के युवा स्पिनर का कब्जा, जानिए कौन हैं विकेटों के टॉप-5 शिकारी
8 अप्रैल से एयर इंडिया का सफर होगा महंगा: जानें कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ