इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अपनी गेंदबाजी से तो सबको प्रभावित किया ही है, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने निजी जीवन का एक ऐसा दर्द साझा किया है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।
सर्जरी के बाद का कठिन दौर
एक निजी पॉडकास्ट में मोहसिन खान ने बताया कि चोट और सर्जरी के बाद का 14-15 महीने का वक्त उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था। उन्होंने कहा, जब मैं क्रिकेट से दूर था, तो मेरे मन में कई नकारात्मक विचार आते थे। मुझे डर लगता था कि क्या मैं कभी दोबारा मैदान पर उतर पाऊंगा या नहीं।
मां का सपना और गहरा सदमा
मोहसिन ने बताया कि उनकी वापसी के पीछे उनकी मां की सबसे बड़ी प्रेरणा थी। वह हमेशा कहती थीं कि तुम फिर खेलोगे। मोहसिन ने भावुक होते हुए कहा, बेंगलुरु से लौटने के उसी दिन मेरी मां का निधन हो गया। मैं गहरे ट्रॉमा में चला गया था। उनकी मौत के बाद मैंने पूरे एक महीने तक प्रैक्टिस नहीं की।
सपोर्ट स्टाफ और शमी का आभार
मुश्किल दौर से बाहर निकालने के लिए मोहसिन ने LSG के सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, LSG ने मुझ पर भरोसा जताया, जिसके लिए मैं आभारी हूं। फिजियो वैभव डागा, ट्रेनर सोहम और बॉलिंग कोच भरत अरुण ने मेरी फिटनेस वापस लाने में अहम भूमिका निभाई।
मोहसिन ने अपनी ट्रेनिंग के लिए मोहम्मद शमी को भी श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि अमरोहा में शमी के फार्महाउस पर उन्होंने कड़ी मेहनत की। शमी ने उन्हें गेंदबाजी की बारीकियां सिखाईं, जो उनके करियर में बहुत काम आईं।
मैदान पर वापसी
IPL 2026 में मोहसिन खान अब पूरी तरह लय में दिख रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च कर एक विकेट लिया था। अब लखनऊ की टीम 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी, जहाँ फैंस को मोहसिन से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
*🚨 THE COMEBACK STORY OF MOSHIN KHAN 🚨
— Harshit (@I_am_Harshit_17) April 7, 2026
Moshin khan: My Mother inspired me, have me strength to make IPL comeback
When I was unavailable for competitive cricket, and after surgery during rehab, many times negative thoughts came to my mind.
I wondered if I would ever play… pic.twitter.com/EoTqDBo6iS
एक इंच जमीन के लिए छिड़ी महाभारत : पड़ोसी भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
RR vs MI: यशस्वी जायसवाल रचेंगे इतिहास? गुवाहाटी में आज शतक का सिक्सर पूरा करने का मौका
गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत: गर्भवती थी महिला, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
आर्टेमिस II: चंद्रमा की सुदूर सतह पर पहुंचा मानव, अपोलो 13 का 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
असम में चुनावी रैली के दौरान गिरा TMC का मंच, भाषण देते हुए औंधे मुंह गिरे नेताजी
10 करोड़ में खरीदे गए CSK के स्टार पर भारी पड़ा दबाव, लगातार 3 मैचों में साबित हुए विलेन
धुरंधर-2 के दीवाने हुए विराट कोहली, बोले- भारत में ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी
राजपाल यादव का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सलमान खान ने पत्रकार को दिया करारा जवाब
पवन खेड़ा पर असम पुलिस का शिकंजा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध, बोले- हम साथ खड़े हैं
अमरावती का उदय: एक स्मार्ट कैपिटल के रूप में फिर से संवर रहा आंध्र प्रदेश का भविष्य