इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 लगातार रोमांचक मोड़ ले रहा है। शनिवार को हुए डबल हेडर मुकाबलों के बाद अंक तालिका (Points Table) की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की जीत ने समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है।
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अपना दबदबा कायम रखा है। रियान पराग की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत का परचम लहराया है। चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद, अब उन्होंने गुजरात टाइटंस को भी मात दी है। 4 अंकों और +2.233 के शानदार नेट रन रेट के साथ राजस्थान रॉयल्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज है।
राजस्थान के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने भी अब तक शानदार खेल दिखाया है। इन दोनों टीमों ने अपने खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल की है। फिलहाल, 4-4 अंकों के साथ ये टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने अपने एकमात्र मैच में जीत दर्ज की है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की स्थिति मिली-जुली है। इन दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार के साथ ये क्रमशः 5वें और 6वें पायदान पर हैं।
टूर्नामेंट में अभी ऐसी 4 टीमें हैं, जिनका जीत का खाता खुलना बाकी है। इसमें गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं, जिन्होंने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले गंवा दिए हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अब तक खेले गए अपने मैच में हार का सामना किया है।
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जीत लिया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए अब क्रिकेट गलियारों में मांग उठने लगी है कि क्या वे टी20 क्रिकेट के नए फिनिशर साबित होंगे? यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे के मैचों में कौन सी टीमें वापसी करती हैं और कौन सी अपनी लय बरकरार रखती हैं।
*5️⃣ Overs, 6⃣ wickets 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
The game-changing sequence of events that swung things @rajasthanroyals way 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR pic.twitter.com/8EKDrr7x1M
ईरान की अमेरिका को दो टूक: ऐसी तीन और जीत मिलीं, तो बर्बाद हो जाएगा अमेरिका
आनंद महिंद्रा ने दुनिया को दिखाई झारखंड की गुप्त खूबसूरती, बादलों की पहाड़ी के दीवाने हुए उद्योगपति
रामगढ़: ईस्टर संडे पर गूंजे प्रार्थना के स्वर, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान में डूबा मसीही समुदाय
तलाक को हार नहीं नई शुरुआत माना: पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का किया स्वागत, वीडियो वायरल
IPL 2026: क्या आज इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार? CSK के खिलाफ एक विकेट से टूटेगा अनोखा रिकॉर्ड
IPL 2026: क्या हार की हैट्रिक से बच पाएगी CSK? RCB के खिलाफ ये आंकड़े डरा देंगे फैंस!
सालार मसूद और आज के माफिया एक ही विचारधारा के: सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव के योगदान को किया याद
रील के चक्कर में भारी पड़ी डीजल वाली धुलाई , स्कॉर्पियो जब्त और युवक गिरफ्तार
पोते की आंखों के सामने खौफनाक मौत: थार और दीवार के बीच कुचली गई दादी
राघव चड्ढा ने साफ की अपनी डिजिटल हिस्ट्री? PM मोदी और BJP विरोधी पोस्ट गायब होने पर मचा बवाल