ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी सैन्य साजो-सामान की जली हुई तस्वीरें साझा करते हुए अमेरिका पर करारा तंज कसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका को ऐसी ही जीत और मिलीं, तो वह पूरी तरह तबाह हो जाएगा।
ईरान का दावा: गिराए गए अमेरिकी विमान ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 ट्रांसपोर्ट विमान को मार गिराया है। खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के अनुसार, यह कार्रवाई तब की गई जब अमेरिकी सेना अपने गिराए गए फाइटर जेट के पायलट को बचाने के लिए इस्फाहान के दक्षिणी इलाके में घुसी थी। ईरान ने कई घुसपैठिया ड्रोन्स को भी नष्ट करने का दावा किया है।
ट्रंप का साहसी रेस्क्यू मिशन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मिशन को अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू ऑपरेशन करार दिया है। ट्रंप ने पुष्टि की कि सेना ने लापता दूसरे F-15 क्रू मेंबर (कर्नल रैंक) को सुरक्षित बचा लिया है। हालांकि कर्नल घायल हैं, लेकिन ट्रंप ने कहा कि दुश्मन की पकड़ में आने से ठीक पहले उसे सुरक्षित निकाल लिया गया।
क्यों उड़ाने पड़े खुद के विमान? रेस्क्यू मिशन के दौरान अमेरिका को भारी तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, दो MC-130J ट्रांसपोर्ट विमान ईरान की दुर्गम पहाड़ियों में फंस गए थे। इन आधुनिक विमानों को ईरानी सेना के हाथ लगने से बचाने के लिए मजबूरन अमेरिकी बलों को उन्हें खुद ही धमाके से उड़ाना पड़ा। इन्हीं मलबों की तस्वीरें शेयर कर ईरान अमेरिका का मजाक उड़ा रहा है।
एक हफ्ते में अमेरिका को भारी क्षति पिछले एक हफ्ते में अमेरिका को सैन्य स्तर पर बड़ा नुकसान हुआ है। शुक्रवार को एक F-15E फाइटर जेट के गिरने के बाद से जारी रेस्क्यू अभियानों में अमेरिका ने अपने कई विमान खो दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार, हालिया संघर्ष में अमेरिका के अब तक कम से कम 7 से 10 विमान नष्ट हो चुके हैं। ईरान का यह आक्रामक रुख दोनों देशों के बीच युद्ध के खतरे को और अधिक गहरा कर रहा है।
If the United States gets three more victories like this, it will be utterly ruined. 👏 pic.twitter.com/jutDghVrjz
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 5, 2026
कूचबिहार से पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद: ममता सरकार को घेरा, 6 मुद्दों पर आर-पार की हुंकार
थलापति विजय का गुस्सा: बुजुर्ग को धक्का देने वाले गार्ड को बीच सड़क लगाई फटकार, वीडियो वायरल
तलाक के बाद जश्न: रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया बेटी का स्वागत, समाज के लिए पेश की मिसाल
यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों और अभिभावकों के लिए अलर्ट, ठगों के झांसे में न आएं!
झारखंड की छिपी खूबसूरती पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, कहा- यह पर्यटन का अगला बड़ा केंद्र
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या!
म्यूजियम या चोरी का खजाना ! MIT छात्र के ऐप ने खोली ब्रिटिश म्यूजियम की पोल
ऋषभ पंत की करिश्माई जीत से छलके संजीव गोयनका के आंसू, वायरल हुआ भावुक पल
आर्टेमिस II मिशन: अंतरिक्ष में टॉयलेट बना सिरदर्द, 40,000 किमी की रफ्तार से घर लौटेंगे यात्री
ईरान में गिरा अमेरिकी F-15E: 48 घंटे तक दुश्मन के जाल में फंसा रहा पायलट, कैसे हुआ मिशन इम्पॉसिबल सफल?