मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति का सरकारी आवास रविवार रात गोलियों की गूंज नहीं, बल्कि बम धमाकों से दहल उठा। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वीसी आवास के मुख्य द्वार पर बम फेंका और आसानी से फरार हो गए। इस घटना ने पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन और शहर में हड़कंप मचा दिया है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह धमाका हुआ, उसके ठीक सामने विश्वविद्यालय थाना स्थित है। इसके बावजूद घटना के काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अपराधियों ने जिस बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, उसने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जान से मारने की धमकी से दहशत बमबाजी के साथ ही कुलपति को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस वारदात को महज एक धमाका नहीं, बल्कि सुनियोजित दहशत फैलाने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुबह एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।
जांच की सुइयां: ठेकेदारी और आंतरिक राजनीति पुलिस इस हमले के पीछे के असल कारणों की तलाश में जुट गई है। जांच के मुख्य बिंदुओं में विश्वविद्यालय के भीतर चल रही खींचतान, करोड़ों के ठेकों में वर्चस्व की जंग और विभिन्न योजनाओं में कथित गड़बड़ी शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि यह हमला किसी बड़ी रंजिश का परिणाम हो सकता है।
क्या फाइल गायब होने से जुड़ा है कनेक्शन? पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस हमले का संबंध विश्वविद्यालय की उस हाई-प्रोफाइल रिपोर्ट से है, जिसमें तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही सामने आई थी? क्या किसी दबी हुई फाइल को फिर से खोलने से रोकने के लिए यह डराने वाला खेल खेला गया है?
फिलहाल, पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
*BREAKING: बिहार विश्वविद्यालय में देर रात वीसी आवास के गेट पर अपराधियों ने बम फेंका और फरार हो गए. घटना से अफरा-तफरी मच गई. सुबह पुलिस, TSP और FSL टीम जांच में जुटी है. कारणों की पड़ताल जारी है. #Muzaffarpur #Bihar #BreakingNews #Crime #prabhatkhabar @MuzaffarpurPol3 pic.twitter.com/A4bUuloWKk
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 6, 2026
घायल हूं पर घातक हूं : शमी का पुराना हिसाब, हैदराबाद के लिए बना सिरदर्द
आवेश खान की एक हरकत ने मचाई हलचल: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स हाथ से गंवा बैठते जीत?
बम फूटे ल्यारी में पर धुआं बांद्रा-जुहू में : धुरंधर 2 की ऐतिहासिक सफलता पर जाकिर खान का बॉलीवुड पर करारा तंज
गुजरात के लोग अनपढ़ हैं : खरगे के विवादित बयान पर मचा सियासी तूफान, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
बिहार के हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, सड़क पर उतरा लोगों का गुस्सा
लाइवस्ट्रीम में बंदूक लहराकर भारतीय पत्रकार को दी धमकी, पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो वायरल
IPL 2026: आवेश खान की हरकत से मचा बवाल, क्या LSG की जीत बदल सकती थी हार में?
ट्रंप पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप, पूर्व सहयोगी बोलीं- वे पागल हो चुके हैं
हरिजन शब्द का इस्तेमाल करना दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी को पड़ा भारी, वीडियो जारी कर मांगी माफी
छत पर सो रहा था शख्स, तभी बगल में आकर लेट गया बंदर; वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें