मोहम्मद शमी ने रविवार को अपने शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अपनी पूर्व टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शमी ने गेंद से ऐसा कोहराम मचाया कि विपक्षी टीम के होश उड़ गए।
सिर्फ 9 रन और 2 बड़े विकेट
शमी ने अपने चार ओवर के कोटे में मात्र 9 रन खर्च कर 2 विकेट झटके। इस घातक गेंदबाजी के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र के 36वें पड़ाव पर होने और चोटों से जूझने के बावजूद, वह आज भी दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं।
हैदराबाद का महंगा सौदा और पछतावा
पिछले साल जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शमी को 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। लेकिन, चोट से उबर रहे शमी उस सीजन अपनी लय हासिल नहीं कर सके।
उन्होंने 9 मैचों में केवल 6 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 11.23 रहा। खराब फॉर्म के चलते हैदराबाद ने उन्हें बाहर करने का फैसला किया और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ ट्रेड कर लिया।
शमी का करारा जवाब
हैदराबाद भले ही उन्हें अपनी टीम से निकाल चुका हो, लेकिन शमी ने रविवार को अपनी गेंदबाजी से दिखा दिया कि उन्हें कम आंकना सनराइजर्स प्रबंधन की सबसे बड़ी भूल थी। लखनऊ के लिए खेलते हुए शमी का यह आक्रामक रूप यह बयां करता है कि लाला की धार अभी कम नहीं हुई है।
हैदराबाद के लिए अब यह सौदा एक सबक बन गया है। जिसे उन्होंने आउट ऑफ फॉर्म समझकर छोड़ा था, आज वही खिलाड़ी उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बनकर मैदान पर खड़ा है।
*Lala with the new ball >>>>> pic.twitter.com/Zz7XBJbm5W
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 5, 2026
रियान पराग की कप्तानी ने जीता रवि शास्त्री का दिल, तारीफ में कह दी ऐसी बात!
ईरान में फंसा अमेरिकी पायलट: बचाने के चक्कर में अमेरिका ने खुद उड़ा दिए अपने दो विमान!
अब इलाज के लिए जमीन बेचने की मजबूरी नहीं: इंसेफ्लाइटिस के खात्मे पर CM योगी का बड़ा दावा
विराट का नो लुक सिक्स और अनुष्का का रिएक्शन: मैदान पर छाया किंग कोहली का जादू
अस्पताल का लाचार सिस्टम: व्हीलचेयर न मिलने पर साइकिल पर पत्नी को ले जाने को मजबूर हुआ बुजुर्ग
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमले की दी धमकी
टक्कर मारकर खुद बनी पीड़ित : महिला ड्राइवर का वीडियो देख भड़केंगे आप
झुकेगा नहीं के जोश में नीतीश का वार, क्लासेन की क्लास से संभली SRH की नैया
क्रिस मार्टिन से ब्रेकअप के बाद डकोटा जॉन्सन को मिला नया प्यार, बीच सड़क पर ब्वॉयफ्रेंड संग किया लिप-लॉक
चांद का वो रहस्यमयी हिस्सा जो 50 साल से था ओझल, नासा ने पहली बार दुनिया को दिखाया