रियान पराग की कप्तानी ने जीता रवि शास्त्री का दिल, तारीफ में कह दी ऐसी बात!
News Image

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। रियान पराग की कप्तानी में टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर टूर्नामेंट में अपनी धाक जमा दी है। शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

शास्त्री ने की तारीफ की हदें पार

रियान पराग की लीडरशिप से प्रभावित होकर रवि शास्त्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने पराग की जमकर तारीफ की, लेकिन उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों ने सभी को चौंका दिया।

शास्त्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक। इस मैच को सहेज कर रख लें। रियान पराग, तुम्हारे पास बॉल्स ऑफ स्टील (अदम्य साहस) है और लीडरशिप रोल में तुम्हारा भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

क्या है बॉल्स ऑफ स्टील का मतलब?

रवि शास्त्री ने पराग के साहस और दबाव में लिए गए फैसलों की तारीफ करने के लिए बॉल्स ऑफ स्टील मुहावरे का इस्तेमाल किया। हालांकि, खेल जगत में यह शब्द किसी खिलाड़ी के साहस और मजबूती को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके शाब्दिक अर्थ के कारण सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

पराग का दांव, जिसने पलट दी बाजी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच काफी रोमांचक स्थिति में था। गुजरात को जीत के लिए अंतिम दो ओवरों में 15 रनों की जरूरत थी। राजस्थान की रणनीति आखिरी ओवर जोफ्रा आर्चर से करवाने की थी और 19वां ओवर तुषार देशपांडे को दिया जाना था।

मौके की नजाकत देखते हुए रियान पराग ने अपने उप-कप्तान ध्रुव जुरेल के साथ चर्चा की और तुरंत फैसला बदल दिया। उन्होंने 19वां ओवर आर्चर को सौंप दिया। यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ और राजस्थान ने अंततः 6 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया।

भविष्य के कप्तान के रूप में उभर रहे पराग

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व संभाल रहे रियान पराग ने अपनी परिपक्वता से सभी को प्रभावित किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के बाद गुजरात टाइटंस को हराकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे केवल एक आक्रामक बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि दबाव में बेहतर फैसला लेने वाले कप्तान भी हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2026: क्या आज इतिहास रचेंगे भुवनेश्वर कुमार? CSK के खिलाफ एक विकेट से टूटेगा अनोखा रिकॉर्ड

Story 1

छत से टपकने लगी शराब! सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रियों के उड़े होश

Story 1

ट्रंप की कुर्सी पर संकट? ईरान युद्ध के बीच व्हाइट हाउस में मची खलबली

Story 1

ऐसी तीन जीत और मिलीं तो बर्बाद हो जाएगा अमेरिका : ईरान का तंज, रेस्क्यू ऑपरेशन पर छिड़ी जुबानी जंग

Story 1

तलाक को हार नहीं नई शुरुआत माना: पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का किया स्वागत, वीडियो वायरल

Story 1

IPL छोड़कर PSL खेलेंगे विदेशी खिलाड़ी? मोहसिन नकवी के बेतुके दावे पर मचा बवाल

Story 1

गजब! मारवाड़ी परिवार ने शादी के लिए बुक किया पूरा ट्रेन कोच, अंदर का नजारा देख चकरा जाएंगे आप

Story 1

बिना पद के पावर : विधायक के बेटे ने कुर्सी पर बैठकर किया सरकारी अस्पताल का निरीक्षण, मचा हड़कंप

Story 1

अनूपपुर में मातम: 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढही, 2 की मौत; मलबे में अभी भी दबे हैं कई लोग

Story 1

IPL 2026: क्या हार की हैट्रिक से बच पाएगी CSK? RCB के खिलाफ ये आंकड़े डरा देंगे फैंस!