पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। नकवी ने दावा किया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) दुनिया की नंबर वन लीग है और यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से कहीं बेहतर है।
अगले साल IPL छोड़कर PSL आएंगे खिलाड़ी पीसीबी चेयरमैन का मानना है कि अब वह दौर आने वाला है जब बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी IPL को छोड़कर PSL में खेलते नजर आएंगे। नकवी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब PSL खुद कई विवादों से जूझ रहा है।
विवादों में घिरा है PSL 2026 इस सीजन में PSL को लेकर कई नकारात्मक खबरें सामने आई हैं। बॉल टेंपरिंग, गेंद का रंग बदलना, खराब मौसम के कारण मैचों का धुलना और खिलाड़ियों का नेताओं पर विवादास्पद कमेंट करना जैसे मुद्दों ने लीग की साख पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में नकवी का यह दावा पाकिस्तानी आवाम को फ्री का चूरन बांटने जैसा माना जा रहा है।
भारत विरोधी सोच और बौखलाहट? क्रिटिक्स का मानना है कि मोहसिन नकवी का यह बयान उनकी बौखलाहट और भारत के प्रति उनकी चिढ़ को दर्शाता है। इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान भी नकवी चर्चा में आए थे, जब टीम इंडिया द्वारा जीती गई ट्रॉफी को वे मंच से अपने साथ ले गए थे।
राजनीतिक महत्वाकांक्षा और हकीकत मोहसिन नकवी केवल पीसीबी चेयरमैन ही नहीं, बल्कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं और उनकी नजरें अब ICC चेयरमैन की कुर्सी पर हैं। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि वे लगातार भारत पर निशाना साधकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं। हकीकत यह है कि IPL की वैश्विक लोकप्रियता और आर्थिक प्रभाव के सामने PSL कहीं नहीं टिकता, और नकवी का यह बयान महज एक खोखला दावा साबित हो रहा है।
🚨PCB Chairman Mohsin Naqvi said, PSL is the number one league in the world. PSL is better than IPL. Next year, players will leave the IPL to play in the PSL. 🔥🤯 pic.twitter.com/53IeyM8qi5
— Sheikh Abdullah 🇵🇰 (@Sheiikhabdulah) April 5, 2026
CSK की जीत की गारंटी! दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरेगा बेबी AB
क्या केकेआर के लचर प्रदर्शन से भड़के शाहरुख खान? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
मध्य-पूर्व में महायुद्ध: कुवैत में 15 अमेरिकी सैनिक घायल, सऊदी पर ताबड़तोड़ मिसाइलें
रहाणे का विवादास्पद फैसला: बारिश के बीच पहले बल्लेबाजी चुनकर घिरे केकेआर कप्तान
पंजाब की सियासत में सिद्धू कार्ड: नवजोत कौर ने बनाई नई पार्टी, क्या BJP के साथ होगा गठबंधन?
असम में चुनावी रैली के दौरान गिरा TMC का मंच, भाषण देते हुए औंधे मुंह गिरे नेताजी
ट्रंप की अपशब्द वाली धमकी के बाद अमेरिका में मचा सियासी बवाल, इस्तीफे की उठी मांग
संजू सैमसन के खराब फॉर्म पर कोच फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा, क्या चेन्नई में वापसी कर पाएंगे स्टार बल्लेबाज?
आग के गोले में तब्दील हुआ पनामा का ब्रिज ऑफ द अमेरिका , जान बचाने के लिए लपटों के बीच से दौड़ाईं कारें
पाकिस्तान को राजनाथ की दो टूक: फिर हिमाकत की तो टुकड़े गिन नहीं पाओगे