ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच तनाव अब खुले युद्ध में बदल चुका है। डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। क्षेत्र में स्थिति विस्फोटक बनी हुई है और दोनों तरफ से हमलों का सिलसिला जारी है।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कुवैत स्थित अली अल सलेम एयर बेस पर ईरान ने ड्रोन हमला किया है। इसमें कम से कम 15 अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की पुष्टि हुई है। ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि वह खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा।
सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार को भीषण हमला हुआ। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने सात बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। इन मिसाइलों का मलबा प्रमुख ऊर्जा संयंत्रों के पास गिरा है, जिससे हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक नुकसान का सटीक आकलन जारी है।
यह हिंसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के कुछ घंटों बाद भड़की है, जिसमें उन्होंने ईरान पर बड़े हमले की बात कही थी। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने ईरान के भीतर महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले किए हैं।
अमेरिकी सेना ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के भूमिगत मुख्यालय पर सीधा हमला किया है। जानकारों का मानना है कि इस हमले में ईरान के कई उच्च-स्तरीय कमांडरों के मारे जाने की आशंका है। ईरान की तरफ से इजराइल पर भी मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध का दायरा बढ़ गया है।
🇮🇷 ❌ 🇺🇸 🤝🏾 🇰🇼: BREAKING: Approximately 15 American soldiers have been reported injured in the wake of an Iranian drone offensive at the Ali Al Salem Air Base located in Kuwait.
— Jingo Journal (@JingoJournal) April 7, 2026
For instant, unbiased, uncensored global conflict news, join this channel: https://t.co/elVKdMtzjX pic.twitter.com/F5zsP5u8SB
इसे हटाओ, तुरंत रिजल्ट मिलेगा... PSL में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा
वैभव सूर्यवंशी का जादू: आज RR vs MI मुकाबले में छाने के लिए तैयार हैं 15 साल का सुपरस्टार
पटना मेट्रो का इंजीनियरिंग चमत्कार: पटरियों के नीचे दौड़ रही विशाल मशीनें, ट्रेनों की रफ्तार पर नहीं पड़ रहा कोई असर
हैदराबादी बिरयानी ने हेनरिक क्लासन को किया बेहाल, अर्जुन तेंदुलकर की पसंद ने छुड़ाए पसीने
CA फाइनल परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में सिर्फ दो बार होगी परीक्षा, जानिए क्या है नया नियम
असम चुनाव 2026: क्या हिमंत बिस्वा सरमा की फिर होगी ताजपोशी? ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले आंकड़े
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अंबेडकर जयंती से लेकर गेहूं खरीदी तक, किसानों और विकास पर सरकार का बड़ा दांव
अब WhatsApp कॉल में नहीं आएगा शोर: बिना रुकावट होगी साफ बातचीत, जानें नया फीचर
अमरावती का हुआ उदय: आंध्र प्रदेश को मिली उसकी स्थायी राजधानी
ईडन गार्डन्स में बारिश का साया, शाहरुख खान और वेंकी मैसूर की ‘गंभीर’ चर्चा वायरल