वैभव सूर्यवंशी का जादू: आज RR vs MI मुकाबले में छाने के लिए तैयार हैं 15 साल का सुपरस्टार
News Image

आईपीएल 2026 में 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का जलवा बरकरार है। मैदान पर उतरते ही दर्शकों की नजरे इस युवा खिलाड़ी पर टिक जाती हैं। आज मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले 13वें मुकाबले में एक बार फिर वैभव अपने बल्ले का दम दिखाने के लिए तैयार हैं।

कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा। मैच का आधिकारिक समय शाम 7:30 बजे तय है, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान शाम 7:00 बजे मैदान पर आएंगे।

वैभव सूर्यवंशी कब बल्लेबाजी करने उतरेंगे, यह टीम के टॉस जीतने और पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी के फैसले पर निर्भर करेगा। यदि राजस्थान पहले बल्लेबाजी करती है, तो वैभव को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है।

IPL 2026 में वैभव का शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक के आईपीएल करियर में 9 मैचों में 213.38 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.22 का रहा है। उन्होंने अब तक एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। मौजूदा सीजन में भी वे शानदार फॉर्म में हैं और 2 मैचों में 237.14 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बना चुके हैं।

ऐसे देख सकते हैं लाइव एक्शन

अगर आप इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर अपनी पसंद की कमेंट्री भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं।

वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुकाबले को देखने के लिए जियो हॉटस्टार ऐप का सहारा लिया जा सकता है। ऐप पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की शुरुआत 150 रुपये प्रति 3 महीने से होती है, जबकि स्मार्ट टीवी पर हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग के लिए प्रीमियम प्लान की आवश्यकता होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रित बुमराह।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार: 2026 में दुनिया देखेगी तेल का अकाल ?

Story 1

लॉन्च से पहले दिखी नई Volkswagen Taigun की झलक, धांसू लुक और नए फीचर्स के साथ मचाएगी धमाल

Story 1

एअर इंडिया को बड़ा झटका: CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश है वजह?

Story 1

राजस्थान के लिए खुशखबरी: दिल्ली से विकास की बड़ी सौगात लाए मुख्य सचिव श्रीनिवास

Story 1

कच्छ के सफेद रण में पिंक पार्टी : ड्रोन वीडियो में कैद हुआ कुदरत का अद्भुत करिश्मा

Story 1

वड़ापाव गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा: दुबई के शेख और बिजनेसमैन दे रहे 50 लाख के गंदे ऑफर

Story 1

CSK की जीत की गारंटी! दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरेगा बेबी AB

Story 1

नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा सियासी धमाका: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी

Story 1

यही रात अंतिम, यही रात भारी: ईरान पर मंडराया महाविनाश का साया, अमेरिका ने दिखाई तबाही की तस्वीर

Story 1

क्या नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे बिहार की कमान? मुख्यमंत्री के सामने लगे ‘भावी सीएम’ के नारे