पंजाब की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस से निष्कासन के बाद भाजपा में शामिल होने की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है।
नई पारी का आगाज डॉ. सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (भा.र.पा.) की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज के गहन मूल्यांकन के बाद लिया गया है। उनका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर एक नया और ईमानदार विकल्प तैयार करना है।
सत्य और प्रेम का एजेंडा अपने संदेश में नवजोत कौर ने सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश सेवा है। उनका मानना है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए एक ऐसी राजनीति की जरूरत है जो पूरी तरह से पारदर्शी हो।
पंजाब को वापस मिलेगी पुरानी पहचान पंजाब पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। वे एक ऐसे पंजाब का निर्माण करना चाहती हैं, जहां नफरत की जगह प्रेम, साझा संस्कृति, न्याय और आजादी की भावना का वास हो।
जनता की सरकार का वादा पार्टी का मुख्य मंत्र जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा है। नवजोत कौर ने स्पष्ट किया है कि वे अब ऐसे समान विचारधारा वाले लोगों को साथ जोड़ रही हैं जो राज्य में शांति, न्याय और निस्वार्थ सेवा के एजेंडे पर काम करना चाहते हैं।
भाजपा में जाने की चर्चाओं पर विराम साल 2026 की शुरुआत में कांग्रेस से निकाले जाने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि डॉ. सिद्धू जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, अपनी नई पार्टी के ऐलान के साथ उन्होंने इन चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि उनकी यह नई पारी पंजाब और देश की राजनीति में कितना असर डाल पाती है।
The much awaited announcement ;we have been working on a new alternative at a national level after carefully monitoring and reviewing the current standards of performance of political leaders. Just wanting to dedicate our lives for our country giving back to the people what they… pic.twitter.com/5ypRNoX21Q
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) April 6, 2026
बिहार में बिगड़ेगा मौसम: 9 अप्रैल तक आंधी-तूफान और वज्रपात का डबल अलर्ट
IPL 2026: जीत की मन्नत लेकर कामाख्या दरबार पहुंचे रोहित शर्मा और तिलक वर्मा, देखें वीडियो
अक्षय कुमार का राजपाल यादव के साथ मजाक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
IPL 2026: छक्कों की बरसात, 22 साल के युवा बल्लेबाज ने दिग्गजों को पछाड़ा
घूसखोर दारोगा का खेल खत्म: जमीन जांच के बदले मांग रहा था 7 हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
चेक बाउंस केस: सलमान खान ने राजपाल यादव को दी नसीहत, बोले- देना तो है ही, इसलिए दिमाग में रखो
नंबर प्लेट पर लिखा UGC का बाप , वाराणसी पुलिस ने बुलेट की निकाली हेकड़ी
क्या केकेआर के लचर प्रदर्शन से नाराज हैं शाहरुख खान? सीईओ के साथ हुई सीरियस बातचीत
सीईसी के खिलाफ महाभियोग खारिज: कांग्रेस ने राज्यसभा के पूर्व घटनाक्रम की याद दिलाकर साधा निशाना
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर होगा 800 करोड़ का महा-धमाका, फिल्म AA22 से उठेगा बड़ा पर्दा