सोशल मीडिया पर वड़ापाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। अपने काम से ज्यादा निजी विवादों के लिए चर्चा में रहने वाली चंद्रिका ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
क्या है मामला? एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका ने दावा किया कि उन्हें देश के बड़े बिजनेसमैन से लेकर दुबई के रईस शेख तक द्वारा इंटीमेट होने के लिए आपत्तिजनक ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक नामी बिजनेसमैन ने ईमेल के जरिए एक रात के बदले 50 लाख रुपये देने की पेशकश की थी।
50 लाख और लग्जरी रिजॉर्ट का प्रलोभन चंद्रिका ने इंटरव्यू में बताया कि बिजनेसमैन ने कहा था, जगह मेरी होगी, लेकिन शर्तें आपकी होंगी। इतना ही नहीं, उनका दावा है कि दुबई से भी उन्हें इसी तरह के ऑफर मिल रहे हैं, जहां उन्हें करियर में आगे बढ़ने का लालच देकर समझौता करने के लिए कहा जा रहा है। उनके साथ काम करने वाले सैफी ने भी इन दावों की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे ऑफर उन्हें बार-बार मिल रहे हैं।
बेटे के लिए कुछ भी करूंगी वाला बयान बना मुसीबत चंद्रिका ने इससे पहले एक और विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अपने बेटे का पेट पालने के लिए अगर उन्हें किसी के साथ सोना भी पड़े, तो वह पीछे नहीं हटेंगी। इस बयान के बाद वे सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गईं। कई यूजर्स उन्हें पब्लिसिटी स्टंट का आरोपी मान रहे हैं।
विवादों से पुराना नाता दिल्ली में वड़ापाव बेचकर मशहूर हुईं चंद्रिका बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इन दिनों वह अपने पति युगम गेरा दीक्षित पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाने और सैफी नाम के युवक के साथ कपल वीडियो बनाकर व्यूज बटोरने के कारण भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा चंद्रिका द्वारा किए गए इन खुलासों पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि लाइमलाइट में बने रहने के लिए वह हद से ज्यादा गिर रही हैं। उन्हें बेशर्म और फेम पाने की भूखी जैसे शब्दों से संबोधित किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो और पोस्ट पर आधारित है। हम इन दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
ये ‘वड़ा पाव’ से वायरल हुई चंद्रिका दीक्षित हैं. अब ये चर्चा में बने रहने का फ़ार्मूला समझ चुकी है. तभी तो ये नई नई बेशर्मियां कर रही है.
— Priya singh (@priyarajputlive) April 7, 2026
अभी बीते दिनों ही चंद्रिका ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि वे अपने बच्चों का पेट पालने के लिए किसी के साथ भी सोने को तैयार हैं. 😡
और अब, इस… pic.twitter.com/ZyskDIpVx9
बंगाल पर नजर डाली तो पाकिस्तान के होंगे कई टुकड़े , राजनाथ सिंह का ख्वाजा आसिफ को करारा जवाब
जान बचाना है तो ट्रेन से दूर रहें: इजरायल की ईरान को खुली चेतावनी, अगले 12 घंटे में बड़े हमले का अंदेशा!
दिल्ली की 1511 अवैध कॉलोनियों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान
राजस्थान के लिए खुशखबरी: दिल्ली से विकास की बड़ी सौगात लाए मुख्य सचिव श्रीनिवास
28 साल की सेवा के बाद सिर्फ 1.3 लाख सैलरी? सरकारी डॉक्टर का दर्द देख सोशल मीडिया हैरान
आर्टेमिस II: चंद्रमा की सुदूर सतह पर पहुंचा मानव, अपोलो 13 का 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
जीत की खुशी या बदतमीजी? आरसीबी का विवादित पोस्ट देख भड़के धोनी के फैंस
IPL 2026: क्या KKR के खराब प्रदर्शन से बौखलाए शाहरुख खान? CEO के साथ हुई तीखी बातचीत का वीडियो वायरल
यूपी के पत्रकारों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मिलेगा कैशलेस इलाज, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
भूत बंगला का ट्रेलर देख झूम उठे फैंस, अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने आते ही मचाया धमाल