अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। सोमवार को सामने आए इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का एक ऐसा मिश्रण लग रही है, जिसकी दर्शकों को लंबे समय से तलाश थी।
फैन से लेकर क्रिटिक्स तक सब कायल ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि लोग इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे सुपर ब्लॉकबस्टर और सोरशॉट सुपरहिट बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि लंबे समय बाद अक्षय कुमार को कॉमेडी में वापस देखकर मजा आ गया।
प्रियदर्शन का मैजिक बरकरार दर्शकों ने फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन की जमकर तारीफ की है। लोगों का मानना है कि प्रियदर्शन को खेल पता है और वे अक्षय कुमार के साथ मिलकर एक बार फिर पुरानी यादें ताजा करने वाले हैं। ट्रेलर में राजपाल यादव और परेश रावल की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।
एक्सपर्ट्स की नजर में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए इसे क्लासिक कॉमेडी की वापसी बताया है। वहीं, फिल्म समीक्षक कोमल नहाटा ने इसे लाफ रायट (हंसी का पिटारा) करार दिया है। उन्होंने कहा कि 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन का रीयूनियन थिएटर में जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आएगा।
स्टारकास्ट और रिलीज की जानकारी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और अक्षय कुमार ने किया है। दर्शकों को बता दें कि फिल्म की रिलीज से जुड़ी रणनीति में बदलाव किया गया है। अब भूत बंगला के पेड प्रिव्यूज 16 अप्रैल से शुरू होंगे।
From this moment in #BhoothBanglaTrailer, it’s clear that from Tabu’s mysterious character to black magic and Vadhusur, a lot is being reserved for the theatrical experience. pic.twitter.com/RokpIyKZRc
— Shivam Jha (@Shivam_Akkian) April 6, 2026
नोटों के बिस्तर पर डॉक्टर और आठवीं पास नकली सर्जन : कानपुर किडनी कांड के खौफनाक खुलासे
पत्नी के पासपोर्ट विवाद पर सीएम हिमंता का बड़ा प्रहार: कहा- ‘कांग्रेस को हो सकती है उम्रकैद’
पासपोर्ट विवाद: हिमंत सरमा का पलटवार, कहा- कांग्रेस की फर्जी टूलकिट का इस्तेमाल कर हमने बनाई कंपनी
iQOO के 6 साल पूरे: गेमिंग स्मार्टफोन्स पर ₹6000 तक की भारी छूट, आज ही उठाएं फायदा
स्टेज पर डांसरों के साथ दूल्हे का अश्लील डांस, दुल्हन ने लिया शादी तोड़ने का बड़ा फैसला
राज्यसभा में दिखा साहस और संस्कृति का संगम: शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे, सावित्रीबाई फुले के रूप में छाईं ज्योती वाघमारे
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा को बड़ी चुनौती: बैरियर तोड़ घुसी कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही
भूत बंगला पर परेश रावल का बड़ा बयान: ओटीटी की अश्लीलता पर कसा तंज
मुंबई का मलाड दहला: धार्मिक गाने पर छिड़ा विवाद, खूनी झड़प में 8 गिरफ्तार
वैभव सूर्यवंशी के एज फ्रॉड का सच आया सामने? 2020 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल