कानपुर किडनी रैकेट मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में अब दो ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने इस संगठित अपराध की भयावहता को उजागर कर दिया है। एक वीडियो में मुख्य आरोपी डॉक्टर अफजल नोटों की गड्डियों के साथ अय्याशी करता दिख रहा है, तो दूसरे में एक आठवीं पास युवक डॉक्टर बनकर विदेशियों का इलाज कर रहा है।
नोटों की गड्डियों से हवा खाता आरोपी डॉक्टर वायरल हुए 19 सेकेंड के वीडियो में किडनी कांड का मुख्य आरोपी डॉ. अफजल कल्याणपुर के एक होटल में नजर आ रहा है। बेड पर 500-500 रुपये के नोटों की कई गड्डियां बिखरी पड़ी हैं। डॉक्टर अफजल एक गड्डी उठाकर अपने चेहरे पर हवा कर रहा है, जबकि उसका साथी परवेज सैफी मोबाइल से वीडियो बना रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो किडनी ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद का है।
कौन है परवेज सैफी? परवेज सैफी इस पूरे रैकेट का अहम हिस्सा है। वह पेश से कार चालक है और अफजल को कानपुर लाने का काम करता था। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि परवेज कोई मामूली ड्राइवर नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ गाजियाबाद में सात से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। उसे अफजल के हर काले कारनामे की पूरी जानकारी थी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
आठवीं पास युवक बन बैठा सर्जन मामले में दूसरा सनसनीखेज खुलासा एक और वीडियो से हुआ है। इसमें कल्याणपुर का रहने वाला शिवम, जो महज आठवीं पास है और एंबुलेंस चलाता है, मरीजों का परीक्षण करता दिख रहा है। मेडिकल की बुनियादी जानकारी न होने के बावजूद उसने गले में स्टेथोस्कोप (आला) डाल रखा है और चेहरे पर मास्क लगाकर वह साउथ अफ्रीका की युवती अरेबिका को चेक कर रहा है।
विदेशी युवती को कोलकाता के युवक की किडनी आहूजा अस्पताल में 3 मार्च 2026 को साउथ अफ्रीका की युवती अरेबिका का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक खुद को अभिजीत मुखर्जी बताता है और खुद को कोलकाता का निवासी बताता है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि यही युवक (अभिजीत) किडनी डोनर है, जिसकी किडनी विदेशी युवती को लगाई गई थी।
पुलिस की कार्रवाई जारी इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि यह एक पेशेवर गैंग था जो मोटी रकम लेकर अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट कराता था। पुलिस अब फरार चल रहे डॉ. अफजल और परवेज की सरगर्मी से तलाश कर रही है, साथ ही उन अस्पतालों के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है जहां ये ऑपरेशन किए गए थे।
*उत्तर प्रदेश –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 6, 2026
कानपुर में किडनी रैकेट में फरार डॉक्टर अफजल की Video सामने आई। वो नोटों से सजे बिस्तर पर लेटा हुआ है। अफजल का मेरठ में हॉस्पिटल है। अभी तक 6 लोग जेल जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि ये गैंग पैसे लेकर किडनी ट्रांसप्लांट कराता था। https://t.co/7VO7fZjdfx pic.twitter.com/pTBF9xlSqk
हंटरगंज में पुलिस का एंटी क्राइम एक्शन: चोरी की अपाचे बाइक के साथ एक गिरफ्तार, साथी अंधेरे का फायदा उठा फरार
चिन्नास्वामी में RCB का विस्फोट : रजत-टिम की आतिशबाजी के आगे पस्त हुई CSK, 43 रनों से जीता मुकाबला
मौत को मात: आधा लीटर पानी के भरोसे घने जंगल में 4 दिन तक कैसे जीवित रही शरण्या?
संजीव गोयनका का बदला अंदाज: जीत के बाद मैदान पर पंत को गले लगाकर जीता सबका दिल
असम में गरजे पीएम मोदी: बीजेपी लगाएगी जीत की हैट्रिक, कांग्रेस बनाएगी हार का नया रिकॉर्ड
बिहार के हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, सड़क पर उतरा लोगों का गुस्सा
6, 2, 4, 6, 6, 6: टिम डेविड के तूफानी ओवर ने चिन्नास्वामी में मचाया कोहराम
कूचबिहार में गरजे पीएम मोदी: TMC के पापों का घड़ा भर चुका है, अब चुन-चुनकर होगा हिसाब
चिन्नास्वामी के अब दो नए गॉड : द्रविड़ और कुंबले के नाम पर रखे गए स्टेडियम के छोर
अंशुल कंबोज की नो बॉल ने डुबोई सीएसके की नैया, आरसीबी ने खड़ा किया रनों का पहाड़