आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए महामुकाबले में टिम डेविड ने बल्लेबाजी का ऐसा प्रदर्शन किया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
19वें ओवर में ओवरटन की पूरी तरह से क्लास ली चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की पारी का टर्निंग पॉइंट 19वां ओवर रहा। जेमी ओवरटन के इस एक ओवर में टिम डेविड ने 30 रन कूट दिए। डेविड ने ओवर की शुरुआत छक्के से की, उसके बाद 2 रन लिए और फिर लगातार एक चौका और तीन छक्के जड़कर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डेविड ने महज 25 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे।
नो-बॉल ने बदली मैच की कहानी डेविड की इस पारी में किस्मत ने भी उनका भरपूर साथ दिया। 18वें ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर डेविड क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। फ्री हिट का फायदा उठाते हुए डेविड ने चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और इसका अंजाम मैच के अंतिम ओवरों में देखने को मिला।
पाटीदार के साथ विस्फोटक साझेदारी कप्तान रजत पाटीदार ने भी डेविड का बखूबी साथ निभाया। दोनों के बीच महज 35 गेंदों में 99 रनों की अटूट साझेदारी हुई। पाटीदार ने 19 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। देवदत्त पडिक्कल (50), फिल साल्ट (46) और विराट कोहली (28) ने भी टीम को एक ठोस शुरुआत दी।
शुरुआती सुस्ती और बाद में रनों की बारिश मजे की बात यह है कि आरसीबी की शुरुआत बेहद धीमी रही थी। पहले तीन ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगी थी, लेकिन इसके बाद पारी ने रफ़्तार पकड़ी। आरसीबी ने पूरी पारी में कुल 19 छक्के और 14 चौके लगाकर चेन्नई के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (250 रन) खड़ा कर दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स (231 रन) के नाम था।
इस जीत की नींव अंतिम 5 ओवरों में विकेट सुरक्षित रखने की रणनीति ने रखी, जिससे आरसीबी इस रिकॉर्ड स्कोर तक पहुँचने में कामयाब रही।
3️⃣0️⃣ off the over! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
The striking mayhem from Tim David that pushed @rcbtweets to 250 today 🔥💪
WATCH THE FULL OVER ▶️ https://t.co/QuphArLwE6#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvCSK pic.twitter.com/NO8cCZ5e4S
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार, प्वॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
गोबर से सस्ती गैस: ₹500 में 18 किलो बायोगैस सिलेंडर, भाइयों के जुगाड़ ने मचाई धूम
रियान पराग की कप्तानी ने जीता रवि शास्त्री का दिल, तारीफ में कह दी ऐसी बात!
कुशीनगर में ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार: पिता बोले - बेटे ने गुनाह किया है, तो सजा जरूर मिले
सावधान! दिल्ली-NCR समेत देश के बड़े हिस्से में बिगड़ेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट
बीजेपी आई तो खत्म हो जाएगी बांग्ला भाषा , ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में फूंका बिगुल
IPL 2026: छक्कों की बरसात, ये हैं इस सीजन के टॉप-5 सिक्सर किंग
Android God Mode का कहर: फोन का गॉड बनकर खाली कर रहा है बैंक खाते, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
इजरायल तेरे लिए जान भी देंगे : युद्ध के बीच वहां डटे भारतीयों ने दिखाई गजब की हिम्मत
बंगाल चुनाव 2026: TMC का किला ढहाने के लिए BJP ने उतारे सुपर 40 धुरंधर, मोदी-योगी से लेकर हेमा-कंगना तक शामिल