चतरा: हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा।
चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर कौलेश्वरी हटवारिया के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार घबरा गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे।
पैर में चोट पड़ी भारी पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू किया। भागने के दौरान एक आरोपी के पैर में कांच का टुकड़ा लग गया, जिससे वह घायल होकर वहीं रुक गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अंधेरे का लाभ उठाकर उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए आरोपी की पहचान कोलवा गांव (थाना वशिष्ठ नगर) निवासी विष्णु गंझु के रूप में हुई है।
पकड़ा गया फर्जीवाड़े का राज पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक चोरी की है। चोरी छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने हंटरगंज थाना कांड संख्या 41/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
फरार साथी की तलाश जारी हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी के साथ सहायक अवर निरीक्षक अजय महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस जल्द ही दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।
*झारखंड: चतरा के हंटरगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई- चोरी की अपाची बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी.#Chatra #Hunterganj #Jharkhand #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #PrabahtKhabar pic.twitter.com/XxjCIk92Pn
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 6, 2026
क्या LSG की जीत ने संजीव गोयनका को रुला दिया? वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई
ईरान में फंसे पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने बरपाया कहर, 2000 करोड़ के एयरक्राफ्ट किए कुर्बान
भवानीपुर का घमासान: ममता बनाम सुवेंदु, क्या ढह रहा है टीएमसी का किला?
अंपायर ने पी लिया आरसीबी का पानी, तो भड़क गए कप्तान रजत पाटीदार!
संजू सैमसन का बल्ला खामोश: CSK में मचा हड़कंप, खराब फॉर्म पर फूटा फैंस का गुस्सा
चिन्नास्वामी में RCB का विस्फोट : रजत-टिम की आतिशबाजी के आगे पस्त हुई CSK, 43 रनों से जीता मुकाबला
आसमान से बरसेगा स्मार्ट मौत का साया: ट्रांसपोर्ट विमान बनेंगे घातक अटैक मशीन
असम में गरजे पीएम मोदी: भाजपा जो कहती है, वो करती है , महिला आरक्षण पर की यह बड़ी अपील
अमृत भारत का शाही अवतार: बदल गई रेल यात्रा की परिभाषा, फाइव स्टार होटल जैसा है नया कोच
असम में गरजे पीएम मोदी: बीजेपी लगाएगी जीत की हैट्रिक, कांग्रेस बनाएगी हार का नया रिकॉर्ड