कूचबिहार में गरजे पीएम मोदी: TMC के पापों का घड़ा भर चुका है, अब चुन-चुनकर होगा हिसाब
News Image

कूचबिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आक्रामक आगाज किया है। कूचबिहार की जनसभा में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अब परिवर्तन का समय आ गया है और TMC के कुशासन का अंत निश्चित है।

TMC के पापों का घड़ा भर चुका है

प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में TMC का सिंडिकेट राज अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, TMC के पापों का घड़ा अब भर चुका है। इस चुनाव में बंगाल की जनता ममता दीदी के हर पाप का हिसाब करेगी। मैं आपको भरोसा देता हूं कि चुनाव के बाद एक-एक भ्रष्टाचारी और गुंडे को चुन-चुनकर सजा दी जाएगी।

घुसपैठ और तुष्टीकरण पर बड़ा प्रहार

पीएम मोदी ने बंगाल की जनसांख्यिकी पर चिंता जताते हुए एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 1905 में मजहबी ताकतों ने जो लाल इश्तेहार जारी किया था, TMC उसी की याद दिलाना चाहती है। ये खास मजहब के लोग बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे। TMC के इस तुष्टीकरण की नीति ने बंगाल में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा

भ्रष्टाचार और हिंसा पर बोलते हुए मोदी ने संदेशखाली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ संदेशखाली की बहनों की चीखें हैं, तो दूसरी तरफ नारीशक्ति को सुरक्षा और सम्मान देने वाली मोदी की गारंटी । पीएम ने चेतावनी दी, 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई कितना भी बड़ा गुंडा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। लूटी गई पाई-पाई का हिसाब होगा और भ्रष्ट लोगों को यह पैसा जनता को लौटाना ही होगा।

बंगाल में गूंज रहा है: पलटानो दोरकार, चाई भाजपा सरकार

रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि यह जनसैलाब टीएमसी के अंत की स्पष्ट घोषणा है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से शुरू हुआ परिवर्तन का महाअभियान अब पूरे बंगाल में फैल चुका है। लोग अब पलटानो दोरकार (परिवर्तन जरूरी है), चाई भाजपा सरकार के नारे लगा रहे हैं। मोदी ने जनता से अपील की कि वे TMC के गुंडों से न डरें और निडर होकर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2026: बेंगलुरु के तूफान में उड़ी चेन्नई, आरसीबी की लगातार दूसरी जीत

Story 1

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले बने पहले तेज गेंदबाज

Story 1

77 साल की मौसमी चटर्जी ने देखी धुरंधर 2 , 4 घंटे की फिल्म देख झूम उठीं सीनियर एक्ट्रेस

Story 1

एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी: 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग, 10 से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Story 1

पाकिस्तान से कांग्रेस को मिल रही मदद? असम सीएम हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला

Story 1

यूपी के स्कूलों में खत्म होगी मनमानी: अब सिर्फ सरकारी किताबों से होगी पढ़ाई, छात्रों को मिलेगी राहत

Story 1

धुरंधर की सफलता पर जाकिर खान का तंज: कहा- जूहू से बांद्रा तक हुआ है धुआं

Story 1

केरल में राहुल की मलयालम बोलने की कोशिश फुस्स, सोशल मीडिया पर मोदी के लोकल कनेक्ट की धूम!

Story 1

बाघिन के सामने उसके बच्चों को उठाकर ले गया शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियो

Story 1

कभी झुककर किया था सम्मान, अब सरफराज की तूफानी पारी देख गदगद हुए विराट कोहली: वायरल हुआ वीडियो