असम की राजनीति में एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूहों की मदद से उनके और उनके परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।
क्या है पूरा मामला? विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम सरमा की पत्नी पर दुबई में संपत्ति होने और कई देशों के पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए। इसके जवाब में सीएम सरमा ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह झूठे हैं और इन्हें एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप पाकिस्तानीज इन अजमान से मिली जानकारी के आधार पर गढ़ा गया है।
राष्ट्र के खिलाफ अपराध मुख्यमंत्री ने इसे महज राजनीतिक आरोप नहीं, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ अपराध करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जिस दस्तावेज का इस्तेमाल कर रही है, उसमें किसी पाकिस्तानी नागरिक के खोए हुए पासपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने सवाल किया, गौरव गोगोई आखिर इतने नीचे क्यों गिर गए कि उन्हें पाकिस्तान से मदद लेनी पड़ रही है?
असम चुनाव और पाकिस्तान का कनेक्शन सीएम सरमा ने दावा किया कि पाकिस्तान असम के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर ऐसे कई टॉक शो चलाए जा रहे हैं, जिनमें कांग्रेस की जीत की पैरवी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में केंद्र सरकार को पहले ही सतर्क कर चुके हैं।
कानूनी कार्रवाई की तैयारी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी ने पवन खेड़ा के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और पुलिस तय करेगी कि पवन खेड़ा की गिरफ्तारी होनी चाहिए या नहीं। सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि इन आरोपों के बाद भी भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है और एनडीए की संभावित सीटों का आंकड़ा बढ़ गया है।
कांग्रेस का पलटवार दूसरी ओर, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गोगोई ने कहा कि सीएम सरमा लंबे समय से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि वे दुबई में अपने परिवार की प्रॉपर्टी और गोल्ड कार्ड के बारे में जवाब दें। गोगोई ने दावा किया कि कांग्रेस जल्द ही सीएम के परिवार के विदेशी बिजनेस और उनके कथित अवैध संपर्कों का पर्दाफाश करेगी।
#WATCH | Guwahati: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, ...why did you take help from Pakistani social media group? So whatever has been said about us, we will go to court, everything, but my allegation is why is Pakistan helping Gaurav Gogoi...we came to know from an internal… https://t.co/S5bBLdtBKn pic.twitter.com/3tIIlNIdLX
— ANI (@ANI) April 6, 2026
मुंबई का मलाड दहला: धार्मिक गाने पर छिड़ा विवाद, खूनी झड़प में 8 गिरफ्तार
स्टेज पर डांसरों के साथ दूल्हे का अश्लील डांस, दुल्हन ने लिया शादी तोड़ने का बड़ा फैसला
ट्रेन में छूटा विदेशी महिला का गिटार, मैसूर आरपीएफ की मुस्तैदी से ऐसे हुई घर वापसी
कल फिर बिगड़ेगा मौसम: देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
कभी झुककर किया था सम्मान, अब सरफराज की तूफानी पारी देख गदगद हुए विराट कोहली: वायरल हुआ वीडियो
एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी: 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग, 10 से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद
बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मां है : स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
लेबर पेन में तड़पती महिला की वर्चुअल कोर्ट में पेशी, अस्पताल की जिद ने खड़े किए कई सवाल
बारामती में नहीं होगा वॉकओवर , कांग्रेस ने अजित पवार की पत्नी के खिलाफ उतारा अपना उम्मीदवार
अंशुल कंबोज की नो बॉल ने डुबोई सीएसके की नैया, आरसीबी ने खड़ा किया रनों का पहाड़