भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि उसके हर कार्यकर्ता के लिए यह मां के समान है।
औपचारिक नहीं, भावनात्मक अवसर है स्थापना दिवस पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि स्थापना दिवस उनके लिए महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने कहा, यह दिन हमें उस पार्टी के प्रति आभार जताने का मौका देता है, जिसने हमें राष्ट्र सेवा का सौभाग्य दिया।
दिग्गज नेताओं को किया नमन अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने पार्टी के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों के संघर्ष और त्याग को पार्टी की नींव बताया।
नितिन नवीन की कार्यशैली की सराहना प्रधानमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पार्टी का पहला स्थापना दिवस है। पीएम ने कहा, जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां मैं पार्टी में नई ऊर्जा और कार्यशैली में नयापन देख रहा हूं। ऐसा लग रहा है कि नवीन जी ने पार्टी में नवीनता भर दी है।
संघ की प्रेरणा और सिद्धांतों पर जोर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें संघ रूपी वट वृक्ष के नीचे पवित्रता और साफ नीयत से राजनीति करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक ऐसा कैडर तैयार किया है, जिसने पार्टी के सिद्धांतों को अपने जीवन का आदर्श बनाया और कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया।
मिशन अभी जारी है अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा हर चुनौती का सामना करने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक, सीएए और नए संसद भवन जैसे कार्यों को पार्टी के ईमानदार प्रयासों का परिणाम बताया।
अंत में पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि पार्टी का मिशन अभी थमा नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे विषयों पर जो गंभीर चर्चा हो रही है, वह भाजपा की विचारधारा और संकल्पों की ही दिशा है।
BJP workers never hesitate when it comes to raising issues connected to the people.
— BJP (@BJP4India) April 6, 2026
They had firm faith that the hard work they were doing would make India’s future better. That is why the karyakartas endured every hardship, whether it was the Emergency or oppression under… pic.twitter.com/Qzh8bF7nEU
6,6,6 की आंधी: टिम डेविड के तूफानी आठ छक्कों से दहला चिन्नास्वामी, रचा इतिहास
राज्यसभा में दिखा साहस और संस्कृति का संगम: शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे, सावित्रीबाई फुले के रूप में छाईं ज्योती वाघमारे
असम की जंग: राहुल गांधी का बड़ा एलान, बोले- 100 दिन में जुबिन गर्ग को दिलाएंगे न्याय
भारी डंबल उठाने से नहीं घटेगी पेट की चर्बी: फिटनेस इंडस्ट्री का सबसे बड़ा झूठ बेनकाब
बम ल्यारी में फूटा, धुआं बांद्रा में : धुरंधर 2 की सफलता पर जाकिर खान का बॉलीवुड पर तीखा तंज
बाघिन के सामने उसके बच्चों को उठाकर ले गया शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियो
अलविदा मिसाइल मैन: ब्रह्मोस और जिरकॉन जैसी घातक मिसाइलों के जनक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन
विराट कोहली ने मैदान पर जीता सबका दिल: सरफराज खान के लिए जो किया, वीडियो हुआ वायरल
होर्मुज संकट के बीच तंजानिया पहुंचा भारतीय जंगी जहाज: क्या गैस संकट का समाधान बनेगा यह अफ्रीकी देश?
सक्षम यात्रा 2026: छोटे शहरों के हिडन टैलेंट को अब मिलेगा वैश्विक मंच